फेमस बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी शुरू से ही कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रहे है। उनकी नागरिकता पर अक्सर लोग सवाल उठाते है। वही, कई बार सिंगर इस पर बात कर चुके है। हालांकि इंडिया के लोग अक्सर उन्हें पाकिस्तानी होने पर ट्रोल करते नज़र आते है। लेकिन आपको बता दे, अदनान सामी ने हमेशा इंडिया का सपोर्ट किया है, उन्हें अपने इंडिया में रहने के फैसले पर गर्व है।

लेकिन इसी बीच अब सिंगर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। अब हाल ही में अदनान सामी ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया आकउंट से कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गए। आपको बता वो इस वक़्त पाकिस्तान को एक्सपोज़ करने की बाते कर रहे है। उनके इस पोस्ट को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे उन्होंने अपने सीने में कई राज़ छुपाये हुए है।

ऐसे राज़ जो उनकी दिल में तीर की तरह चुभ रहे है, जिसे अब वो और सहन नहीं कर सकते। जिसके बाद अब उन्होंने एक नोट शेयर कर वादा किया कि वो सच्चाई लोगों के सामने लाएंगे। अदनान ने लिखा, ‘बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं, कि मेरे मन में पाकिस्तान के प्रति इतनी नफरत क्यों है। सच्चाई ये है कि मेरे मन में पाकिस्तान के उन लोगों के लिए कोई गलत भावना नहीं है, जिन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। मैं उन सभी से प्यार करता हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं।’
‘हालांकि, मेरी प्रॉब्लम इस्टैब्लिशमेंट से है। जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है, कि कई सालों से इस्टैब्लिशमेंट ने मेरे साथ क्या किया। पाकिस्तान छोड़ने की एक बड़ी वजह ये भी थी। एक दिन, जल्द ही, मैं इस सच्चाई का पर्दाफाश करूंगा कि उन्होंने मेरे साथ कैसा व्यवहार किया, जिसे बहुत से लोग नहीं जानते। कम से कम आम जनता इससे हैरान रह जाएगी। मैं कई सालों तक चुप रहा। सही समय पर खुलासा करूंगा।’

आपको बता दे, अब अदनान के इस पोस्ट ने फैन्स को हैरान कर दिया हैं। सब लोग उनसे बस यही सवाल कर रहे है कि वो सच कब बताएंगे? लोगो के मन में अब ये सब सुनकर कई तरह के सवाल उठ रहे है, जिनका जवाब सिर्फ अदनान सामी के पास है।


Download Android App
Download iOS App



