आखिर क्यों Anubhav Sinha की Bheed के ट्रेलर को यूट्यूब से किया गया बर्खास्त, फैंस ने कहा- यह लोकतंत्र है?

Summary :

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बनाई जाती है जिनके आने से पहले ही उनका चर्चा होना शुरू हो जाता हैं। इन्ही फिल्मों की लिस्ट में एक अब नाम और जुड़ने जा रहा हैं। दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसी भी फिल्में लाई गयी है जिनमे समाज के कुछ कड़वे सच्चाई को दिखाने की कोशिश की जाती हैं। हालांकि उन फिल्मों को परदे तक उतारना निर्माता-निर्देशक के लिए काफी मुश्किल होता हैं।

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बनाई जाती है जिनके आने से पहले ही उनका चर्चा होना शुरू हो जाता हैं। इन्ही फिल्मों की लिस्ट में एक अब नाम और जुड़ने जा रहा हैं। दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसी भी फिल्में लाई गयी है जिनमे समाज के कुछ कड़वे सच्चाई को दिखाने की कोशिश की जाती हैं। हालांकि उन फिल्मों को परदे तक उतारना निर्माता-निर्देशक के लिए काफी मुश्किल होता हैं। ऐसे में अब इन्ही मुश्किलों का सामना करते हुए इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा भी नजर आ रहे हैं। 
Anubhav Sinha B'day Spl: सामाजिक मुद्दों से पहले सुपरहिट रोमांटिक और एक्शन  फिल्में भी बना चुके हैं अनुभव सिन्हा - happy birthday anubhav sinha  romantic action films shah rukh kha ...
दरअसल जल्द ही अनुभव सिन्हा समाज के कुछ कड़वे सचाई पर बनी फिल्म ‘भीड़’ परदे पर लाने वाले हैं। ऐसे में अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया हैं। हालांकि ट्रेलर रिलीज के कुछ दिनों बाद ही इसे यूट्यूब से डिलीट भी कर दिया गया हैं। बता द्वे की ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिलते हुए देखा गया था। ऐसे में अब अचानक इसे डिलीट करने पर फैंस काफी ज्यादा नाराज और कंफ्यूज भी नजर आ रहे हैं। 
भीड़ की कहानी साल 2020 की है, जब देश में कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। लाखों मजदूर और कामगारों को मीलों पैदल चलकर अपने घर जाना पड़ा था। तपती  दोपहरी में छोटे-छोटे बच्चों और बुर्जुगों के साथ लोगों ने यात्रा की थी। इसी त्रासदी को अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म में दिखाया, तो कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। इंटरनेट पर अब भीड़ का ट्रेलर खोजे नहीं मिल रहा।
 ट्रेलर हटाए जाने से लोग काफी खफा है और एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह ही लोकतंत्र है, जब कोई सच्ची घटना पर फिल्म नहीं बना सकता है? तो किसी का कहना है कि, ‘लगता है कि कुछ पावरफुल लोगों को ये सच्चाई पसंद नहीं आई’। 
भीड़ के साथ अनुभव सिन्हा ने टैग लाइन दी थी ‘अदृश्य सच्ची घटनाओं से प्रेरित’। इस फिल्म में दीया मिर्जा, आदित्य श्रीवास्तव, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा, पंकज कपूर और भूमि पेडनेकर भी हैं। यह 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Desk Team