बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। वही बॉलीवुड सितारों के साथ कंट्रोवर्सी का तो पुराना नाता हैं। आए दिन बी-टाउन के सेलेब्स इसके चपेट में आते रहते हैं। वही बी-टाउन के सेलेब्स इन दिनों नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में चार चांद लगाते हुए नजर आए थे। अम्बानी के पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई स्टार्स पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे थे। लेकिन अब इसी पार्टी से भाईजान की एक ऐसी वीडियो वायरल हुई हैं। जिसे देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर सलमान खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं।

दरअसल ये वायरल वीडियो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट की हैं। जहां से उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे। इस बीच सलमान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दे की सलमान खान का ये वीडियो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है। वीडियो में भाईजान बैकग्राउंड बन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस हैरान है, उनके लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये भाईजान हैं, जो स्टेज पर पीछे डांस कर रहे हैं।

बता दे की ईशा अंबानी की वेडिंग सेरेमनी के इस वीडियो में अनंत अंबानी हाथ में गिटार लेकर स्टेज पर कुछ कुछ होता है के गाने कोई मिल गया पर परफॉर्म कर रहे हैं। स्टेज पर उन्हें उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट भी ज्वाइन करती हैं। वहीं, सलमान खान बैकग्राउंड में जमीन पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Wtf salman bhai ko background dancer bna diya 😭pic.twitter.com/GwEOxMtO55
— Vishal 👨⚕️ (@_Vishuuu) April 3, 2023
वही इस वीडियो को देख यूजर्स सलमान खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट पर खूब कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘भाई पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है’, तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘सल्लू भाई बिक जाएंगे ये नहीं सोचा था’,




तो वही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया की- सलमान खान के फैंस से ये वीडियो नहीं देखा जा रहा हैं। वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर सलमान को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे यहीं।


Download Android App
Download iOS App



