आखिर क्यों Sara Ali Khan ने साल 2020 को बताया सबसे ख़राब साल, कहा- पहले ब्रेकअप और फिर…

Summary :

बॉलीवुड की बिंदास और बबली एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान इंडस्ट्री की आज जानी-मानी नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई शानदार फ़िल्में दी हैं। हालांकि फिलहाल सारा का बॉलीवुड करियर कोई खास उभरता हुआ नजर नहीं आ रहा हैं।

बॉलीवुड की बिंदास और बबली एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान इंडस्ट्री की आज जानी-मानी नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई शानदार फ़िल्में दी हैं। हालांकि फिलहाल सारा का बॉलीवुड करियर कोई खास उभरता हुआ नजर नहीं आ रहा हैं। एक्ट्रेस की अभी अधिकांस फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप जा रही हैं। अब इसके पीछे की वजह भी खुद एक्ट्रेस ने बता दी है। 
दरअसल हाल ही में सारा अली खान एक चैट शो में नजर आई थी। जहां सारा अपने बुरे दिन या कहे तो बुरे साल को याद करती हुई नजर आई हैं। जहां सारा यह कहते दिखी है की- साल 2020 उनके लिए काफी बुरा रहा। साल की शुरुआत उनके ब्रेकअप से हुई थी और फिर ये बुरा वक्त उनकी फिल्मों पर भी जा पहुंचा। बता दे की साल 2020 में सारा की अधिकांस फिल्में फ्लॉप हुई थी। 
हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग का इतना असर नहीं हुआ क्योंकि वह पहले से ही खराब पर्सनल स्पेस में थीं।’ सारा ने इस दौरान ‘लव आज कल’ और ‘कुली नंबर 1’ में गलतियां करना भी स्वीकार किया। बता दें, लव आज कल के दौरान सारा और कार्तिक को लेकर खबरें थी कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।
Not everything is promotional, we are humans as well,
दोनों को कई बार एक-साथ स्पॉट भी किया जाता था। हालांकि, 2020 में फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया।
हालांकि दोनों में से किसी स्टार ने इस बात पर कभी खुलकर सामने नहीं आए हैं। लेकिन इस बात से पर्दा कारन जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विथ करण में उठाया था। हालांकि अब दोनों ही स्टार्स साथ में बहुत कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। 

Desk Team