आज फैशन के समय में सब कुछ उसके आगे-पीछे ही घूमता रहता है। फैशन जगत के लोग इसको लेकर कई बड़े-बड़े फैशन वीक का आयोजन करते है इन में सभी बड़े-बड़े मॉडलों को बुलाया जाता है। फैशन जगत में अपने नए-नए फैशन को बताने के लिए रैंप वॉक का भी आयोजन किया जाता है। इनमे सभी मॉडल अपने अंदाज से सभी का दिल लूट लेते है।

हाल ही में कुछ ऐसा ही एक फैशन वीक में होता है। इस फैशन वीक का वीडियो अब वायरल हो रहा है। विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है रोज कुछ ना कुछ जांच चली ही रहती है वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी अच्छे तरीके से एक फैशन वीक का आयोजन चल रहा था तभी कुछ ऐसा रिकॉर्ड हो जाता है।
.jpg)
वीडियो में एक डॉगी रोबोट देखता है जो रैंप वॉक पर मॉडल के साथ ही रह्ता है। रोबोट मॉडल के साथ उलझा रहता है वीडियो में आगे वो मॉडल को किस करता हुआ नजर आता है। काले और पिले रंग वाले रोबोट ने मॉडल महिला से उसकी जैकेट खींचते हुए नजर आ रहा है।
हालांकि ये किसी तरह का कुछ अजीब नहीं था। दरअसल ये डॉगी रोबोट एक नामी कंपनी का बताया गया। कंपनी ने इस फैशन वीक में पहली बार इस को सभी के बीच उतरा था। वायरल हो रहा वीडियो एक इंस्टाग्राम वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है “मनुष्य और मशीन एक साथ रह सकते हैं”। कंपनी के मुताबिक तरह के प्रदर्शन का उद्देश्य यह बताना है कि इंसान और मशीन कैसे एक साथ रह सकते हैं। इसके लिए इसमें खूबसूरत मॉडल्स के साथ रोबोट डॉग को उतारा और दुनिया को लुभाने की कोशिश की है। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



