अनन्या पांडे के बाद अब इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ दिखेगी विजय देवरकोंडा की जोड़ी?

Summary :

एक्टर की एक तस्वीर इस वक़्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये उनके अगले प्रोजेक्ट से रिलेटेड है। दरअसल इस तस्वीर में उनके साथ एक बॉलीवुड हसीना भी दिखाई दे रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शारवरी वाघ है।

साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा अब बॉलीवुड में भी अपना सिक्का आज़मा चुके है। हाल ही में एक्टर ने अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘लाइगर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और एक्टर का ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू बर्बाद हो गया। लेकिन बावजूद इसके विजय अपने चार्म के चलते अभी भी बॉलीवुड हसीनाओ के बीच छाए हुए है। 
फैंस भी एक्टर को लेकर दीवाने हो रखे है। ऐसे में अब विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सब ये जानना चाहते है कि विजय कब और किसके साथ अपनी अगली फिल्म में दिखाई देंगे। फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए बेक़रार है। ऐसे में एक्टर की एक तस्वीर इस वक़्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये उनके अगले प्रोजेक्ट से रिलेटेड है। 
दरअसल इस तस्वीर में उनके साथ एक बॉलीवुड हसीना भी दिखाई दे रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शारवरी वाघ है। वही इस फोटो को देखने के बाद अब ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि एक्टर इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस शारवरी वाघ संग पर्दे पर रोमांस करने की तैयारी कर रहे हैं। और शारवरी वाघ के साथ उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट होने वाली है। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शारवरी वाघ को इस हफ्ते की शुरुआत में हैदराबाद जाते हुए भी देखा गया था। अगर इन खबरों में सच्चाई है तो जल्द ही बड़े पर्दे पर एक नई जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि इस बार विजय अपने फैंस को निराश नहीं करेंगे। 
शारवरी वाघ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में बतौर असीस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में वो एक्टिंग करती नजर आ चुकी हैं। वहीं विजय की अगली फिल्म ‘जन गण मन’ है।

Desk Team