‘सर्कस’ के बाद Jacqueline Fernandes के हिस्से आई एक और फिल्म, सोनू सूद संग शेयर करेंगी स्क्रीन

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते कई समय से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर है। इस मामले में उनकी मुसीबतें फिलहाल तो कम नहीं होती दिख रही है ,लेकिन अगर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, उनकी फिल्म ‘सर्कस’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसी बीच उनकी एक और फिल्म की चर्चा भी अभी से होने लगी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
जैकलीन फर्नांडिस
बीते कई समय से
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर है। इस
मामले में उनकी मुसीबतें फिलहाल तो कम नहीं होती दिख रही है ,लेकिन अगर एक्ट्रेस
की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, उनकी फिल्म
‘सर्कस‘ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसी बीच उनकी
एक और फिल्म की चर्चा भी अभी से होने लगी हैं।

Cirkus: Ranveer Singh, Rohit Shetty, Pooja Hegde, Jacqueline Fernandez  attend trailer launch in sparkling red outfits

जैकलीन फर्नांडिस
की फिल्म
‘सर्कस‘ 23 दिसंबर को रिलीज हुई और फिल्म ने पहले वीकेंड
पर ठीक-ठाक कमाई भी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह
, पूजा हेगड़े भी नजर आ रहे है। ये फिल्म रोहित
शेट्टी के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के बाद अब जैकलीन के हाथ एक और फिल्म लग
गई है, जिसमें वो सोनू सूद के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है।

Sonu Sood announced his next action thriller movie Fateh | Fateh Movie:  एक्शन अवतार में दिखने के लिए तैयार हैं सोनू सूद, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित  होगी फिल्म | Hindi News, Zee

मीडिया रिपोर्ट्स
की मानें तो, जैकलीन फर्नांडिस फिल्म
‘फतेह‘ में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग अगले साल 2023 में शुरू होने की खबरें है। बता दें कि इस फिल्म में लीड
एक्टर सोनू सूद होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू सूद ही जी स्टूडियोज के
साथ मिलकर इस फिल्म
‘फतेह‘ को बना रहे है।  बता दें कि ये फिल्म डिजिटल स्कैमर्स और हैकिंग
पर बेस्ड होने वाली है।

How Sonu Sood's struggles shaped him: Would sleep near toilet on train,  lived with 12 guys in 1-room house | Entertainment News,The Indian Express

फिलहाल तो फिल्म
स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है और साल
2023 की मिड जनवरी में शूटिंग शुरू होकर अप्रैल तक इसकी शूटिंग
खत्म करने की प्लानिंग भी है। बता दें कि इस फिल्म की अनाउसमेंट साल
2021 में ही हो गई थी। अपनी फिल्म के बारे में सोनू
सूद कहते है
, ‘इस फिल्म की
कहानी ने काम करने की दिलचस्पी जगा दी। ये सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है
जिस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी
, मैंने तय किया कि मुझे इसका हिस्सा बनना है।
मैं इस फिल्म को लोगों के सामने लाने के लिए बेहत उत्सहित हूं।
‘

जैकलीन फर्नांडिस
के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन फिल्म
‘क्रैक’ में एक्टर विद्युत जामवाल के साथ नजर आने वाली है।

Desk Team