घटना सहारनपुर पुर जिले के बेहटा इलाके की है जहां एक ट्रक ड्राइवर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। स्कूटी चालक की घटना स्थल पर ही मौत ही गई तथा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी 45 वर्षीया ‘रमजान’ उर्फ (नानू) बताया जा रहा है। घटना में हताहत व्यक्ति की पहचान 19 वर्षीय ‘जुनैद’ मृतक ‘रमजान’ उर्फ (नानू) के बेटे के रूप में बताई जा रही है
पुलिस अधीक्षक का बयान
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सूरज राय ने बुधवार को बताया कि चिलकाना थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रमजान उर्फ नानू (45) और उसका बेटा जुनैद (19) मिर्जापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर टांडा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। मंगलवार देर शाम लौटते वक्त बेहट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये की चपेट में आने से रमजान की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। रमजान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



