शो के साथ 10 साल पूरे होने पर बिग बॉस ने सलमान खान को दिया ये खास सरप्राइज, रो पड़े भाईजान

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस सीजन बिग बॉस होस्ट करते हुए 10 साल पूरे हो गए है। हाल ही में सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। बिग बॉस ने सलमान खान को इस दोहरी ख़ुशी पर खास सरप्राइज देने का प्लान बनाया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस सीजन बिग बॉस होस्ट करते हुए 10 साल पूरे हो गए है। हाल ही में सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। बिग बॉस ने सलमान खान को इस दोहरी ख़ुशी पर खास सरप्राइज देने का प्लान बनाया है। 
हाल ही में बिग बॉस के आगामी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमे सलमान खान बिग बॉस के सरप्राइज के बाद भावुक हो जाते है और उनकी आंखें भीग जाती है। 
बात दें सलमान खान कई बार शो छोड़ने की बात कह चुके है पर हर बार शो के मेकर्स उनके किसी न किसी तरह मना लेते है। इस सीजन भी सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शो बीच में छोड़ रहे थे पर मेकर्स एक बार फिर उन्हें राजी करने में कामयाब रहे। 
अपने जन्मदिन के बाद सलमान खान इस हॉफते जब वीकेंड का वॉर एपिसोड होस्ट करेंगे तब सलमान खान को बिग बॉस ये खास सरप्राइज देने जा रहे है।  ‘बिग बॉस’ सलमान को उनके ‘बिग बॉस’ के दस साल के सफर का एक वीडियो दिखाएंगे। इस वीडियो को देखकर सलमान भावुक हो गए और रो पड़े। 
इस प्रोमों वीडियो में बिग बॉस सलमान खान से कहते दिखाई दे रहे है – इस शो के साथ आपके सफर को 10 साल पूरे हो रहे है।  आपने कई बार शो से अलग होने की बात दोहराई पर हमें भी मालूम है ये शो आपके दिल के बेहद करीब है।  इस शो से जुडी यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। बिग बॉस सलमान की इस शो के साथ 10 साल की जर्नी का पूरा वीडियो दिखाते है। 

सलमान खान इस वीडियो को देखने के बाद भावुक हो जाते है और वीडियो खत्म होने के बाद वो बिग बॉस को शुक्रिया कहते हुए अपने आंसू पोंछते है। सलमान खान का ये जन्मदिन कई मायनों में खास रहा है। सलमान खान इस जन्मदिन पर दूसरी बार मां भी बने है।  उनकी बहन अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन के दिन अपनी बेटी को जन्म दिया।

Ujjwal Jain