बॉलीवुड और हॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। प्रियंका कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने तस्वीरों को लेकर सोशल पर छाई रहती हैं। इसी बीच प्रियंका अपने नए टैटू को लेकर चर्चा में बनीं हैं। प्रियंका ने Daddy’s Lil Girl के बाद अब एक नया टैटू बनवाया है। अपने इस टैटू का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।

वही हैरान करने वाली बात ये है कि ये टैटू उन्होंने पति निक जोनस के लिए नहीं बल्कि किसी और खास के नाम का बनवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने नए टैटू को करीब से दिखाया था। इसमें आप देख सकते हैं कि उनके पैर में टैटू दिखाई दे रहा है।

इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘समर नेल्स; समर टैटू #happyfeet…।’ उनके इस नए टैटू को काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने इस नए टैटू को अपने तीनों पालतू कुत्तों को डेडिकेट किया है। इससे पहले प्रियंका ने साल 2012 में अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के सम्मान में ‘डैडीज़ लिल गर्ल’ नाम का टैटू बनवाया था।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल फिलहाल अपनी आनी वाली अमेज़ॅन वेबसीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। वहीं प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए लॉस एंजिल्स में हिस्सा लिया था।


Download Android App
Download iOS App



