Besharam Rang पर Deepika Padukone के बाद Urfi Javed ने भगवा कपड़े पहन मचाया बवाल!

Summary :

अब उर्फी ने दीपिका के गाने बेशरम रंग पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही अब उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हुआ ये कि उर्फी ने अब जो वीडियो बनाया एक तो वो बेशरम रंग पर है जिसको लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ उर्फी भी भगवा कपड़ो में ही वीडियो बनाती दिखी जिसे देख एक बार फिर लोग भड़क गए।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ और उसका गाना ‘बेशरम रंग’ इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरा हुआ है। ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, इस बेशरम रंग में दीपिका ने जो भगवा रंग की बिकिनी पहनकर बवाल मचाया है वो थमने का नाम नहीं ले रहा। जहां ज्यादातर लोग एक्ट्रेस को हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहात करने के लिए खरी- खोटी सुना रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुलेआम एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं। 
इस पूरे कंट्रोवर्सिअल मामले में अब दीपिका को टीवी की सबसे कंट्रोवर्सिअल पर्सनालिटी का सपोर्ट मिल गया है। जब बात कंट्रोवर्सी की आती है तो सभी को क्लियर हो जाता है कि बात आखिर किसकी हो रही है। जी हां, यहां बात उर्फी जावेद कि ही हो रही है, जो हर रोज़ लाइमलाइट में रहती हैं। दरअसल, अब उर्फी ने दीपिका के गाने बेशरम रंग पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। 
इस वीडियो के सामने आते ही अब उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हुआ ये कि उर्फी ने अब जो वीडियो बनाया एक तो वो बेशरम रंग पर है जिसको लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ उर्फी भी भगवा कपड़ो में ही वीडियो बनाती दिखी जिसे देख एक बार फिर लोग भड़क गए। भगवा रंग के आउटफिट में वैसे तो उर्फी ने अपना कातिलाना अंदाज शेयर कर तहलका मचा दिया है, लेकिन कुछ लोग गुस्से में भी नज़र आ रहे हैं।  
 
वायरल वीडियो की बात करें तो, इस वीडियो में उर्फी भगवा पहनकर बेशरम होती नज़र आ रही हैं। उर्फी ने अपने वीडियो में भगवा रंग की मिनी स्कर्ट और रिवीलिंग क्रॉप टॉप पहना है और वो सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए भी उर्फी ने भगवा रंग की ही हिल पहनी है। उर्फी का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया और नया विवाद खड़ा हो गया।

ऐसे में एक यूज़र ने उर्फी को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘फेमस होने के लिए भगवा रंग पहनी है, पोर्नस्टारो को भी ये पीछे छोड़ देगी, इसे तो पोर्न फिल्में बनानी चाहिए।’ तो कोई बोला, ‘टेलर को हाज़िर किया जाए।’ एक यूज़र ने लिखा, ‘ये सिर्फ कंट्रोवर्सी के लिए भगवा रंग के कपड़े पहनी हैं… अटेंशन चाहिए बस।’ तो किसी ने पूछा, ‘बहन कोई दूसरा कलर नहीं था क्या पहनने को? ये भी क्यों पहना है? नंगी घूम फिर तू, कम से कम कलर की तो  लिहाज कर लो।’ एक यूज़र मज़े लेते हुए लिखता है, ‘BJP वालों उर्फी बुला रही है… इस पर भी कुछ बोलो।’

एक ट्रोलर लिखते हैं, ‘लोग ट्रेंडिंग में आने के लिए कुछ भी कर लेते हैं…यहां तक की उन्हें किसी के धर्म से भी खिलवाड़ करने में कोई शर्म नहीं आती।’ एक शख्स ने उर्फी को धमकी देते हुए कहा, ‘कब तक तुम भगवा रंग का अपमान करोगे फेम के लिए, जब भगवान के लोग अपनी औकात पर आ गए ना तुझे इंस्टाग्राम छोड़कर जाना पड़ेगा ओके।’ तो किसी ने कहा, ‘भगवान का अपमान! तुम्हे तो फांसी होगी फांसी उर्फी।’ तो किसी ने उन्हें कीड़े पड़ने और मरने तक की बदुआ दे डाली। 

Desk Team