बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नज़र आ सकती हैं। याद दिला दें, करीना 2014 में आई फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में अजय देवगन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। वहीं, अब खबर आई है कि जल्द ही वो इसी फिल्म की फ्रेंचाइजी में कमबैक करने वाली हैं।

खबरों के मुताबिक सिंघम सीरीज के तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान से बातचीत की है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि करीना सिंघम अगेन में लीड रोल प्ले करेंगी। हालांकि, अभी ये कन्फर्म नहीं है कि वो अवनि कामत के रूप में नजर आएंगी या फिर कोई और रोल निभाती दिखेंगी।

फिलहाल फिल्म में बेबो के किरदार से जुड़ी सभी जानकारियां गुप्त रखी गई हैं। आपको बता दें, मेकर्स इस साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। वैसे करीना के अलावा फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

रोहित शेट्टी ने खुद ये खबर कंफर्म की थी कि दीपिका सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में लेडी सिंघम के रूप में नज़र आने वाली हैं। रोहित शेट्टी ने कहा था, ‘सिंघम यूनिवर्स की अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी। सिंघम अगेन में वो लेडी कॉप बनेंगी। अगले साल हम इस फिल्म पर साथ काम करेंगे।’

जिसका मतलब है कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



