IT Raid के बाद अभिनेता सोनू सूद ने किया ट्वीट, कहा- 4 दिन से कुछ मेहमानों को अटेंड कर रहा था…

Summary :

बयान में उन्होंने लिखा- आपको हमेशा अपने साइड की स्टोरी बताने की जरुरत नहीं होती, समय बता देगा। मैंने अपने दिल और ताकत से भारत के लोगों की सेवा के लिए प्रतिज्ञा ली है। मेरे फाउंडेशन का एक-एक रुपया किसी जरुरतमंद के पास पहुंचने के इंतजार में है।

सोनू सूद अपने चाहने वालों के बीच एक मसीहा के रूप में जाने जा रहे हैं। एक्टर ने बीते साल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करके हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अब एक्टर अपने नेक काम की जगह टैक्स चोरी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गंभीर आरोपों के बीच एक्टर ने अपनी फाइनली चुप्पी तोड़ दी है। 
 इनकम टैक्स के छापे के बाद अभिनेता पर टैक्स चुराने का आरोप भी लगा है। जिसके बाद अभिनेता ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा कि हर बार आपको अपनी तरफ की स्टोरी नहीं बतानी पड़ती है। वक्त ही बता देता है। 


सोनू सूद ने एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया है।  इसमें वह काफी आत्म-विश्वास से भरे दिख रहे हैं। ये पोस्ट उनके मजबूत इरादे और आम लोगों के सपोर्ट को दिखाती है। उन्होंने ट्विट कर लिखा,”सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।” इसके साथ उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है।  पोस्टर के बैकग्राउंड में तीन रंग है, जैसे भारतीय झंडे में होते हैं। 

सोनू सूद ने इस पोस्टर में लिखा है,”आपको हमेशा अपना पक्ष बताने की जरूरत नहीं होती है। समय बताएगा।  मैंने अपने आप से पूरी मजबूती और दिल के साथ भारत के लोगों की सेवा करने का वादा किया था। मेरे फाउंडेशन का हरेक रुपए एक अनमोल जिंदगी को बचाने और जरूरतंदों की मदद में लगा है। इसके अलावा, कई मौके पर, मैंने ब्रांड्स के विज्ञापन की फीस को मानवीय कारको में लगाने का बढ़ावा दिया, जिससे हम लोगों की मदद करते रहे।”
सोनू सूद ने इसमें आगे लिखा,”मैं कुछ मेहमानों की सेवा करने में थोड़ा व्यस्त चल रहा हूं जिसकी वजह से मैं आपकी सेवा नहीं कर पा रहा हूं, पिछले 4 दिनों से। मैं फिर से पूरी विनम्रता के साथ वापस आ गया हूं। आपकी सेवा में, पूरी जिंदगी के लिए।” सोनू ने आगे लिखा,”कर भला, हो भला। अंत भले का भला। मेरी जर्नी जारी है… जय हिंद।  सोनू सूद”

Desk Team