वीजे अनुषा दांडेकर करण कुंद्रा के बाद इस एक्टर को कर रही है डेट

Summary :

करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद वीजे अनुषा दांडेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में अनुषा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें कही थी। खैर, अब लगता है अनुषा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं क्योकि अब खबर है कि अनुषा किसी टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं। आपको बता दे जिसे अनुषा डेट कर रही है वो टीवी एक्टर जेसन शाह है। जेसन बिग बॉस 10 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नज़र आए थे।

करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद वीजे अनुषा दांडेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जब अनुषा और करण के ब्रेकअप की खबरे आई थी तो लोगो को अंदाज़ा नहीं था कि दोनों के बीच क्या हुआ और ये अलग क्यों हुए। लेकिन तभी से अनुषा सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में अनुषा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बातें कही थी। खैर, अब लगता है अनुषा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं क्योकि अब खबर है कि अनुषा किसी टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं। 
आपको बता दे जिसे अनुषा डेट कर रही है वो टीवी एक्टर जेसन शाह है। जेसन बिग बॉस 10 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नज़र आए थे। वही अब हाल ही में जेसन शाह ने अनुषा दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। जेसन शाह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात को माना है कि वो और अनुषा रिलेशनशिप में हैं। जेसन ने बताया कि अनुषा दांडेकर से उनकी मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई थी। यही से दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। 
जेसन ने ये भी कहा कि वो कुछ हफ्ते पहले ही अनुषा के बारे में ठीक से जान पाए हैं। लेकिन वो अनुषा और उनकी बहन शिबानी दांडेकर को बहुत लंबे समय से जानते थे। अनुषा के बारे में बताते हुए जेसन ने कहा कि, ‘वो बहुत खूबसूरत, बेहद दयालु और हर पल को जीने वाली हैं, जो जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। मुझे उससे प्यार है। हम कुछ समय से डेट कर रहे हैं और जिंदगी उसके साथ खूबसूरत हो रही है। हमने शादी के बारे में नहीं सोचा है लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैं उसके प्यार में पड़ गया हूं।’
जेसन शाह ने आगे कहा कि, ‘जब मैंने अपनी बहन को एक म्यूजिक वीडियो में रीलॉन्च किया, तो मैं इसे डायरेक्ट कर रहा था और अनुषा भी इसमें एक्टिंग कर रही थी। तब हम मिले। मैं कभी उनके जैसे किसी से पहले नहीं मिला। उसने मुझे कभी भी जज नहीं किया। अनुषा और मेरे कई कॉमन फ्रेंड हैं। उम्मीद है, ये रिश्ता भविष्य में मजबूत होगा।’

आपको बता दे, कुछ दिनों पहले अनुषा ने जेसन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे थे। जेसन शाह तस्वीर में शर्टलेस नजर आए थे और अनुषा उन्हें हग करती दिखी थीं। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने उनसे कई सवाल भी किए थे। 

Desk Team