टीवी शो इंडियन आइडल 12 की फेम सिंगर सायली कांबले इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खास बात, सायली ने बीते रविवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल संग शादी रचाकर अपनी न्यू जर्नी शुरू की है। वैसे मिस से मिसेज बनकर सिंगर बहुत खुश हैं और अब उन्होंने शादी के बाद अपने हसबैंड संग अपनी शानदार फोटोज शेयर की हैं।

साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

नई नवेली दुल्हन सायली शादी के बाद वाली अपनी शादी की तस्वीरों में बैंगनी कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। महाराष्ट्रीयन स्टाइल में सजी नई बहू रानी सायली हर तस्वीर में कमाल लग रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ ट्रिपल लेयर नेकलेस और अपने पति के नाम का मंगलसूत्र भी पहने दिखाई दे रही हैं। माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए सायली के चेहरे का ग्लो और खुशी तस्वीरों में साफ झलक रहा है। साथ ही बालों में बन बनाकर उसे फूलों से सजाकर अपने लुक को कम्पलीट कम्पलीट किया है।
सिंगर ने पति संग दिए पोज
शादी के बाद सायली अपने लविंग हसबैंड धवल संग पोज देते नजर आ रही हैं। इस दौरान ये नविवाहित जोड़ा एक दूसरे की आंखों में प्यार से देख रहे हैं। कपल के रोमांटिक पोज उनकी तस्वरों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। वैसे दोनों की क्यूट स्माइल से अंदाज लगाया जा सकता है दोनों एक दूसरे को अपना हमसफर चुनकर कितना ज्यादा खुश हैं।

सायली ने अपनी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। फोटोज में पति के अलावा सिंगर को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस उन्हें शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं और हैप्पी मैरिड लाइफ विश कर रहे हैं।




गौरतलब है, सायली कांबले उनके उनके मंगेतर 24 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। वहीं महाराष्ट्रीयन स्टाइल में दुल्हन बनी थीं सायली बेहद प्यारी लग रही थी।


Download Android App
Download iOS App



