पति केएल राहुल को डांट पढ़ने के बाद, अथिया शेट्टी का पोस्ट तेज़ी से हो रहा वायरल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में केएल राहुल के साथ उनकी टीम लखनऊ सुपर जाइंट के मालिक संजीव गोयनका उनपर बढ़कते नज़र आ रहे थे. दरअसल, पिछले मैच में केएल राहुल की टीम ‘लखनऊ सुपर जाइंट’ पैट कमिंस की टीम ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ (एसआरएच) से बुरी तरह मैच हार गई थी। वायरल वीडियो इसी मैच के बाद का था, जिसमें संजीव गोयनका केएल राहुल से बहस करते नजर आए थे. वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा था कि संजीव गोयनका मैच हारने के चलते…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में केएल राहुल के साथ उनकी टीम लखनऊ सुपर जाइंट के मालिक संजीव गोयनका उनपर बढ़कते नज़र आ रहे थे. दरअसल, पिछले मैच में केएल राहुल की टीम ‘लखनऊ सुपर जाइंट’ पैट कमिंस की टीम ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ (एसआरएच) से बुरी तरह मैच हार गई थी। वायरल वीडियो इसी मैच के बाद का था, जिसमें संजीव गोयनका केएल राहुल से बहस करते नजर आए थे. वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा था कि संजीव गोयनका मैच हारने के चलते केएल राहुल पर भड़क रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद हाल ही में अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसे अथिया का संजीव गोयनका को जवाब के तौर पर समझा जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था
  • जिसमें संजीव गोयनका केएल राहुल से बहस करते नजर आए थे
  • वीडियो के वायरल होने के बाद हाल ही में अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया

पोस्ट में क्या किया शेयर

13 मई को मुंबई में आंधी-तूफान आया था जिसके बाद का अथिया शेट्टी का यह पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में अथिया शेट्टी ने तूफान के बाद की शांति का जिक्र किया है। एक तरफ जहां कुछ यूजर इस वीडियो को अथिया का संजीव गोयनका को वायरल वीडियो को लेकर दिया जवाब मान रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि ये पोस्ट अथिया ने मुंबई में 13 मई को आए आंधी-तूफान पर शेयर किया है। दरअसल, 13 मई को मुंबई में आंधी-तूफान आया था, इस तूफान के बाद ही अथिया ने ये पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे लोग केएल राहुल और संजीव गोयनका के वायरल वीडियो से जोड़ रहे हैं।

पोस्ट में अथिया ने क्या किया मेंशन

अथिया शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘तूफान के बाद की शांति।’ एक्ट्रेस ने मुंबई में बारिश और तूफान के बाद मौसम शांत होने के बाद ये पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई यूजर अंदाजा लगाने लगे कि उन्होंने ये पोस्ट अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल के लिए शेयर किया है। अथिया शेट्टी ने यह पोस्ट केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत के बाद फैंस के साथ शेयर किया है, तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की अथिया का यह पोस्ट पति केएल राहुल के लिए है।

2023 में शादी के बंधन में बंधे कपल

अथिया शेट्टी साल 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी . दोनों करीब पांच साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। अथिया और केएल राहुल की शादी अथिया के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में हुई, जिसमें कपल के परिवार के अलावा कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे बस । शादी से पहले तक अथिया और केएल राहुल ने अपना रिलेशन पब्लिक नहीं किया था।

 

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.