ब्रेकअप के बाद फिर दिखी राकेश-शमिता की जबरदस्त केमिस्ट्री, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

Summary :

राकेश बापट और शमिता शेट्टी पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब राकेश और शमिता का पहला गाना रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

बिग बॉस ओटीटी से शुरु हुई राकेश बापट और शमिता शेट्टी की लव स्टोरी अब खत्म
हो चुकी हैं। दोनो पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने हुए
है। इस कपल को इनके फैंस प्यार से शारा बुलाते थे। दोनों ने साथ काफी अच्छा समय
बिताया था। वहीं इनके अलग होने से फैंस बहुत उदास है।
  दोनों ने अपने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया
के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों के साथ साझा की थी। इसी बीच अब दोनों का साथ में
पहला गाना जल्द रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड है।

Raqesh Bapat and Shamita Shetty to make it official soon? The handsome hunk  answers...

दरअसल, शमिता शेट्टी और राकेश बापट दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने ‘तेरे विच रब दिसदा‘ का टीजर शेयर किया है। यह गाना 5 अगस्त को
रिलीज होने वाला है। टीजर शेयर करते हुए शमिता और राकेश ने लिखा
, ‘हम आपके दिलों पर कब्जा करने के लिए आ रहे हैं।‘ टीजर में दोनों की जबरदस्त
केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर खुश हो गए हैं।

म्यूजिक वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं टीजर
वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट भी कर रहे है। दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘OMG अब वीडियो का इंतजार है‘, तो दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।‘ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘लव इज इन द एयर‘, तो दूसरे ने लिखा, ‘आप लोगों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है।‘

बता दें कि अभिनेत्री शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हुई थीं। शो से बाहर आने के बाद दोनों एक
दूसरे को डेट करने लगे थे। वहीं
,
अब कुछ दिनों पहले ही
उन्होंने अपने अलग होने की जानकारी दी है। मगर अभी तक दोनों के ब्रेकअप की वजह
सामने नहीं आई है। 

Raqesh Bapat on his relationship with Shamita Shetty: 'Want to be with her,  as a partner & a friend' | PINKVILLA

गौरतलब है कि शमिता शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। शमिता ने बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें से अपना फिल्मी सफर शुरु किया था। इस फिल्म में शमिता के अपोजिट एक्टर उदय चोपड़ा थे। वहीं फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने अहम किरदार निभाया था।

Desk Team