बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार कहे जाने वाले मनोज बाजपाई के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं। दरअसल एक्टर बैक टू बैक कई हिट फ़िल्में दे रहे हैं। जिसके बाद से उनकी फैन फोल्लोविंग भी काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। हलांकी मनोज बाजपाई के प्रोफ़ेशनल लाइफ के बारे में तो बहुत लोग जानते है, लेकिन बहुत कम लोग एक्टर के पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से के बारे में जानते होंगे। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन्ही कुछ रोचक किस्सों के बारे बताने जा रहे हैं।

दरअसल एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुलमोहर’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपने डिप्रेशन के दिनों को याद किया। इस दौरान एक्टर ने बताया कि डिप्रेशन से जूझते हुए उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल आने लगे थे।

एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में मनोज इस बात का खुलासा करते हुए दिखे है की वह हमेशा से अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद एनएसडी यानी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लेना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें वहां एडमिशन नहीं मिला तो इसका उन पर काफी गहरा असर हुआ।

मनोज बाजपेयी ने कहा, “एनएसडी से रिजेक्ट होने के बाद मुझे लगा कि मेरा मुझसे सब कुछ छिन गया है, क्योंकि मेरे पास कोई प्लान बी नहीं था। इसके बाद करीब एक महीने के लिए मुझे मेरे दोस्तों ने सपोर्ट किया और डिप्रेशन से बाहर निकलने में मेरी मदद की। इसके बाद मुझे एक नया रास्ता नजर आने लगा था।”

साथ ही मनोज ने इस दौरान यह भी बताया की “मैं ऐसे डिप्रेशन में पहुंच गया था, जहां मुझे पता नहीं था कि अपने करीबियों का कैसे सामना करूं और जब आपके पास केवल एक ही योजना होती है तो आपको लगता है कि आपके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे समय में मेरे मन में केवल आत्महत्य का विचार आता था।”

इसी के साथ मनोज बाजपाई अपनी आने वाली फिल्म गुलमोहर के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त दिख रहे हैं। एक्टर फिल्म को प्रमोट करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी स्टारर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म में शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी के साथ ही एक्टर सूरज शर्मा और अमोल पालेकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वही फिल्म को अभी पब्लिक का मिला-जुला रिस्पांस देखने को मिल रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App



