बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ थे। लॉस एंजिल्स में उनका इलाज चला और वह अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं । डॉक्टर्स का कहना है कि मिथुन चक्रवर्ती यदि अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़ा बीजी रहेंगे तो उन्हें किसी प्रकार की प्राब्लम नहीं होगी।
दरअसल जैसे ही फिल्म उद्योग को पता चला कि मिथुन फिल्मों के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए है तो वैसे ही उनके लिए फिल्मों ऑफर्स की लाइन लग गई। मिथुन ने केवल अभी चार फिल्में साइन की हैं क्योंकि इससे ज्यादा काम वह अभी नहीं कर सकते।
वे अनिल शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’, अनूप जलोटा की ‘साहस’, कन्नड़ फिल्म ‘द विलेन’ और रामगोपाल वर्मा की एक फिल्म में नजर आएंगे। अनूप जलोटा की फिल्म छोड़ कर सभी फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है। इसके साथ ही मिथुन ने कॉमेडी शो ‘द ड्रामा कम्पनी’ भी साइन किया है जिसमें वे शंभू नामक किरदार निभाएंगे जो कि ड्रामा कम्पनी का मालिक है। मिथुन ने दो एपिसोड की शूटिंग भी कर ली है।
बता दें कि मिथुन 2008 में सोहम शाह की फिल्म ‘लक’ की शूटिंग कर रहे थे। एक स्टंट करते समय उनकी पीठ पर चोट आईं। 2015 में पीठ दर्द बहुत बढ़ गया और मिथुन को महीनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App







