बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। सुहाना और अगस्त्य एक-साथ जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी बीच एक पार्टी से दोनों का एक स्पॉटेड वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल, हाल ही में अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में कई स्टार किड्स पहुंचे थे। इस पार्टी के कई सारे वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सुहाना खान और अगस्त्य नंदा साथ में नजर आ रहे हैं।

एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर सुहाना और अगस्त्य का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में सुहाना खान पार्टी से बाहर आते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में बर्थडे गर्ल तान्या और अहान के अलावा अगस्त्य भी अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड को कार तक छोड़ने आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना ने तान्या से हाथ मिलाया और फिर हंसते हुए अपनी कार की तरफ बढ़ जाती हैं।
वैसे ही उनकी कार की साइड में खड़े अगस्त्य उनक कार का दरवाजा पकड़ लेते हैं और सुहाना अपनी कार के पास जाकर हाथ हिलाकर सबको बॉय बोलती हैं और अगस्त्य उन्हें फ्लाइंग किस देते हैं। सुहाना के बैठने के बाद अगस्त्य उनकी कार का गेट बंद कर देते हैं। उसके बाद वो सब लोग पार्टी में वापस चले जाते हैं।
.jpg)
तान्या के बर्थडे बैश में किंगखान के लाडले आर्यन खान एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंचे थे। दोनों ने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक-साथ पार्टी में एंट्री ली थी। इनके अलावा पार्टी में वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन और प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आईं।


Download Android App
Download iOS App



