सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी फैमली से जुड़ी हर खबर पर उनके चाहने वालों की नजर बनी रहती हैं। सिर्फ बिग बी ही नहीं बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन की वाइफ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अदाकारा किसी ना किसी वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मगर इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन मुश्किलों में घिर गई हैं।
.jpg)
खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को कोर्ट की तरह से एक नोटिस मिला है। कोर्ट के इस नोटिस की वजह से वह अचानक चर्चा का विषय बन गई हैं। दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, नासिक के सिन्नर गांव के तहसीलदार ने ऐश्वर्या राय बच्चन को जमीन से जुड़े टैक्स मामले में नोटिस जारी किया है। नासिक के इस गांव में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की एक हेक्टेयर जमीन है और इस जमीन का इस्तेमाल विंडमिल (एक ऐसी मशीन है जिसकी मदद से हवा के द्वारा बिजली पैदा की जाती है) के लिए होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जमीन का पिछले एक साल का 22000 हज़ार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस को नोटिस भेजा गया है। भेजे गए नोटिस में उन्हें इस राशि के भुगतान के लिए मार्च महीने के लास्ट तक का टाइम दिया गया है। इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वैसे तो पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन विवादों से दूर ही रहना पसंद करती हैं। वह फिल्मों के अलावा अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करते ही स्पॉट की जाती हैं। पिछले साल ही ऐश की फिल्म पीएस -1 रिलीज हुई थी जिसमें काफी सालों बाद एक्ट्रेस को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

वहीं यह साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इस साल उनकी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 रिलीज होने वाली है। फिल्म के इस पार्ट में एक्ट्रेस के रहस्यमयी किरदार का खुलासा होगा। इस बिग बजट फिल्म के फर्स्ट पार्ट में ऐश्वर्या राय का रोल बेहद छोटा था मगर फिर भी फैंस ने उनसे बहुत पसंद किया था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादी और बेटी के बाद से ऐश्वर्या फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। मगर वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। एक्ट्रेस अपना ज्यादा वक्त अपनी बेटी अराध्या के साथ ही रहना पसंद करती हैं। बॉलीवुड पार्टीज में भी अदाकारा अपनी बेटी का हाथ थामे दिखाई देती हैं और यही केयर उन्हें बॉलीवुड की सुपरमॉम की लिस्ट में भी शामिल करता है।


Download Android App
Download iOS App



