बच्चन परिवार में दोबारा गूंजने वाली हैं किलकारियां? ऐश्वर्या राय की बेबी बंप वाली तस्वीरें देख फैंस हुए बेताब

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने है। ऐश्वर्या की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। हाल ही में ऐश्वर्या राय को लेकर एक खबर सामने आ रही है, दरअसल कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली है। हाल ही में इंटरनेट पर ऐश कि कुछ नई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिन्हें देखने के बाद फैंस ने ऐश्वर्या राय के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए है। 
ऐश्वर्या की लेटेस्ट वायरल… 
हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ नई तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। इन फोटोज में एक्ट्रेस  ब्लैक आउटफिट पहने हुए सिंपल लुक में बेहद सुंदर नजर आ रही है। दरअसल इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय का बढ़ा हुआ वजन और उनका बेबी बंप देखा जा सकता है।  जिसे एक्ट्रेस छुपाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कसास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
बता दें,रविवार की रात अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और इस कपल की बेटी आराध्या बच्चन के अलावा साउथ अभिनेता और एक्टर आर सरथकुमार और उनकी बेटियों वरलक्ष्मी और पूजा सरथकुमार से पुड्डुचेरी में मिले। बच्चन फैमिली के साथ बिताए खूबसूरत पलों को पूजा सरथकुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया।

सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन…
अब ऐश्वर्या राय की इन नई तस्वीरों की एक झलक सामने आने के बाद से ही उनके दूसरी बार मां बनने की खबरों ने तूल पकड़ ली है। तस्वीरों को देख फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।  इस दौरान यूजर्स ने एक्ट्रेस से कमेंट करके पूछा ‘क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा  ‘ये खुशखबरी है..अमिताभ सर जल्द ही फिर से दादू बनने जा रहे हैं। वहीं एक और अन्य यूजर ने   लिखा ‘ये प्रेग्नेंट हैं…गुड न्यूज। हालांकि अब तक अभिषेक-ऐश्वर्या की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।  
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वा’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। ये फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होनी है। फिल्म को फेमस फिल्म निर्माता मणिरत्नम बनाने जा रहे हैं। ऐश्वर्या राय लंबे समय से उनके साथ काम कर रही हैं।

Desk Team