बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 47वां जन्मदिन 1 नवंबर 2020 रविवार यानी आज मना रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन विश्व सुंदरी के नाम से भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपनी खुबसूरती के साथ-साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी से भी करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। चलिए ऐश्वर्या के जन्मदिन पर उनसे जुड़े अनसुने किस्सों के बारे में आपको बताते हैं।

ऐश्वर्या बनना चाहती थीं डॉक्टर या आर्किटेक्ट
कर्नाटक के मेंगलुरु में ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 में हुआ था। ऐश्वर्या राय डॉक्टर शुरु में बनना चाहती थीं लेकिन उसके बाद उनके मन में आर्किटेक्ट बनने का विचार आ गया मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह मिस वर्ल्ड बन गई जिसके बाद उनका कैरियर फिल्मों में बन गया। ऐश्वर्या ने मॉडलिंग की शुरुआत मिस वर्ल्ड बनने से पहले शुरु की थी। उसके बाद पेप्सी की एक टीवी ऐड में आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ ऐश्वर्या नजर आईं थीं।

फिल्मी कैरियर शुरु हुआ 1997 में
तमिल फिल्म इरुवर से ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म मणिरत्नम ने डायरेक्ट की थी। मोहनलाल, तब्बू, रेवती और प्रकाश राज जैसे बड़े सितारे इस फिल्म में थे। ऐश्वर्या की पहली रोमांटिक कॉमिडी हिंदी फिल्म भी इसी साल रिलीज हुई थी। ऐश्वर्या और बॉबी देओल और प्यार हो गया में मुख्य किरदार में थे।

सलमान खान के साथ ऐश्वर्या का अफेयर
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने एक दूसरे को साल 1999 में डेट करना शुरु किया था। उस समय दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा हुईं थीं। मगर साल 2002 में ऐश्वर्या ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया और इसके पीछे वजह सलमान खान का हिंसक व्यवहार सामने आया था।

उसके बाद एक्टर विवेक ओबोरॉय के साथ ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ा। हालांकि सलमान और विवेक ओबोराॅय के बीच में काफी तिखी बहस भी ऐश्वर्या के कारण छिड़ गई थी। आज भी सलमान और विवेक ओबोरॉय के रिश्ते बिल्कुल सही नहीं हैं।
कई फिल्मों से ऐश्वर्या को शाहरुख ने निकलवाया
ऐश्वर्या राय से सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में सवाल पूछा गया था कि शाहरुख ने आखिर उन्हें वीर जारा के साथ कई बड़ी फिल्मों से क्यों निकलवा दिया था? ऐश्वर्या ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि इसका जवाब नहीं दे सकतीं वह क्योंकि यह फैसला उनका नहीं था।

मगर शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि कई फिल्मों से ऐश्वर्या को उन्होंने निकलवाया था क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ में वह बहुत ज्यादा इलवॉल्व हो चुके थे जोकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
घुटनों के बल बैठकर अभिषेक बच्चन ने किया था प्रपोज
ऐश्वर्या राय ने फिल्मफेयर को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क के होटल रूम की बालकनी में दोनों की सुपरहिट फिल्म गुरु की रिलीज से पहले प्रपोज किया था।

ऐश्वर्या ने कहा कि जैसे हॉलिवुड की रोमांटिक फिल्मों में होता है वैसे ही जूनियन बच्चन ने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक शादी के बंधन में साल 2007 में बंध गए थे।
ऐश्वर्या ने छोड़ी थी विल स्मिथ के साथ 3 फिल्में
बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलिवुड की भी कई फिल्मों में ऐश्वर्या ने काम किया है। मगर कुछ ही लोगों को इस बात का पता है कि अभिनेत्री ने सुपरस्टार विल स्मिथ के साथ 3 फिल्में छोड़ी थीं। हिच,सेवेन पाउंड्स और टुनाइट ही कस्म यह फिल्में विल स्मिथ के साथ उन्हें ऑफर हुई थीं जिन्हें ऐश्वर्या ने किसी वजह से मना कर दिया था।



Download Android App
Download iOS App



