हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन की जिम्मेदार मां भी हैं। लंबे टाइम से फिल्मों से दूर रहने के बाद फिर से ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 से वापसी कर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पोन्नियिन सेलवन 2 का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

पोन्नियिन सेलवन 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में पोन्नियिन सेलवन 2 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। जहां ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बारे में फर्जी खबरों के बारे में खुलकर बात की। जो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही थी।

दरअसल, बीते दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या चर्चा में बनी हुई हैं। अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने अपनी हेल्थ के बारे में झूठी खबरों की रिपोर्टिंग के लिए एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। आराध्या की हेल्थ को लेकर चलाई गई फर्जी खबर पर बच्चन परिवार काफी नाराज हुआ था।

अब इस मामले पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पीएस 2 इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, ये बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक सदस्य ही पहचान रहा है कि ये मौजूद है। झूठे लेखन या अनावश्यक लेखन के नेगेटिव इफेक्ट की आपकी बुद्धिमान पहचान के लिए बहुत-बहुत थैक्यू।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘जो असंवेदनशील और अनावश्यक है। इसलिए उस भावना के लिए आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसे हम सभी शेयर करते हैं और उसे पहचानने में आपकी बुद्धिमता के लिए।’ बता दें कि कुछ दिनों पहले आराध्या की हेल्थ को लेकर एक फेक न्यूज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

अराध्या से जुड़ी फेक न्यूज जैसे ही उनके फैमली के पास पहुंची तो काफी गुस्सा हो गए थे। इसी के बाद 11 साल की आराध्या के नाम पर याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर पोन्नियिन सेलवन 2 28 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



