अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को पेरिस फैशन वीक में अपने परिधान प्रदर्शन का शानदार आगाज किया। इस दौरान वह एक पर्पल फ्लोरल स्मॉक ड्रेस पहनी हुई थीं। लॉरियल पेरिस ले डेफिले शो में ऐश्वर्या ने डिजाइनर गिआम्बतिस्ता वल्ली के लिए रैम्प वॉक किया।

पूर्व मिस वर्ल्ड ने इस समारोह के लिए एक पर्पल ड्रेस को चुना था, जिसमें ऑरेंज कलर के फ्लोरल प्रिंट थे। टर्टलनेक, पैडेड बाहें और फूले हुए जूलिएट स्लीव्स से इस ड्रेस को काफी बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया गया था।
इस ड्रेस के साथ ऐश्वर्या ने फेदर्ड हील्स पहन रखा था। पर्पल आई शैडो, कोरल लिपस्टिक और पफी बन के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया।
ऐश्वर्या ने पेरिस पहुंचने के ठीक बाद साथी लोरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर ईवा लोंगोरिया के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था। ऐश्वर्या ने कहा, “फ्रेंड्स रियूनिटेड ऑलवेज एवा … यू आर जस्ट हॉटेस्ट स्वीट एवरेस्ट।”

ऐश्वर्या पिछले 18 सालों से अंतरराष्ट्रीय मेकअप ब्रांड लोरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। वह ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हर साल एक कान फिल्म समारोह में उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

ऐश्वर्या पिछले 18 सालों से लॉरियल की ब्रांड एम्बेसडर रही हैं। आने वाले समय में वह मणिरत्नम के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आएंगी। यह दिवंगत उपन्यासकार कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा इसी नाम से रचित उपन्यास पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App



