बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय फिल्म फन्ने खान में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐश्वर्या निर्देशक अतुल मांजरेकर की फिल्म ‘फन्ने खान’ में काम करने जा रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है।
ऐश्वर्या ने कहा, ”मैं फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं देती हूं। मैं फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद उठा रही हूं। मैं आने वाले समय में फिल्म के बारे में और भी बात करूंगी।”
गौरतलब है कि ‘फन्ने खान’ वर्ष 2000 में प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म एवरीबॉडी फेमस का हिंदी वर्जन होगी और इसमें ऐश्वर्या और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा होगा, जिसमें ऐश भी अपनी आवाज का हुनर दिखाने की कोशिश करेंगी।
ऐश्वर्या ने अनिल कपूर के साथ सुभाष घई की फिल्म ताल में काम किया है और उसके बाद सतीश कौशिक की फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में। राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्मित यह फिल्म अगले साल अप्रैल में प्रदर्शित होगी।


Download Android App
Download iOS App







