बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली ऐश्वर्या राय एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय का चार साल पहले दिया हुआ एक बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वही वीडियो पर लोग अब जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दरसल वीडियो में ऐश्वर्या ने आलिया को आड़े हाथ लिया हैं।साथ ही एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी बात भी कह दी हैं।

दरअसल अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और अपने करियर में अब तक एक से बढ़कर फिल्में दे चुकी हैं। इन दिनों आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक चार साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आलिया भट्ट की सक्सेस के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, ये वीडियो उस वक्त का है जब ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म फन्ने खान के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने आलिया भट्ट के फिल्मी सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आलिया भले ही एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन उनको करण जौहर का साथ मिला है। क्योंकि उन्होंने ही आलिया को फिल्म में लॉन्च किया है।
Queen #AishwaryaRaiBachchan thoughts on #AliaBhatt 💛 pic.twitter.com/eggbtiV2j4
— Bubbles (@bubblesbublu) August 29, 2022
साथ ही एक्ट्रेस ने कहा की उन्होंने कहा था कि, मैं उनसे ये कहना चाहूंगी कि वे और आगे बढ़ें, ये काफी अच्छा है कि वे आगे बढ़कर सब जान रही हैं और सभी चीजों को खुशी से कर रही हैं और करें भी क्यों न। शुरुआत से ही करण जौहर ने उन्हें सपोर्ट किया है, जिस वजह से उन्हें परेशानी नहीं हुई और बड़े ही कंफर्ट जोन में रहकर उन्होंने काम किया है। ऐश्वर्या राय ने ये तक कह दिया कि फिल्में आलिया भट्ट की गोद में आ जाती हैं।

वही अब चार साल पुराना ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर टवायरल हो रहा हैं और लोग अब इसे देखकर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

जहां कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं की कड़वा हैं लकिन यही सच्चाई हैं। तो वही कुछ यूजर्स लिख रहे हैं हमें आप इसीलिए पसंद हैं क्यों की आप सच्चाई के साथ खड़े रहते हो।


Download Android App
Download iOS App



