ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में सीक कहा जाता हैं। ऐसे तो इस इंडस्ट्री में सभी कपल के बीच की कुछ न कुछ विवाद सुनने को मिल ही जाती हैं। लेकिन ऐश्वर्या अभिषेक की जोड़ी एक ऐसी एकलौता जोड़ी हैं जिसके बारे में आज तक कोई विवाद या अफवाह सुनने को नहीं मिला। शादी के इतने साल के बाद भी दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते हैं। वैसे तो अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड में अपनी ही पहचान हैं। लेकिन कई बार उनकी पहचान उनके पिता जी यानी अमिताभ बच्चन के नाम से किया जाता यहीं। लेकिन ये बात ऐश्वर्या को बिल्कुल रास नहीं आती। और इसी मुद्दे पर ऐश्वर्या ने एक बार एक बड़ा बयान दे दिया था।

इस सवाल पर भड़की ऐश्वर्या
दरअसल अभिषेक बच्चन को ‘अमिताभ बच्चन का बेटा’ और ‘ऐश्वर्या राय का पति’ लोगों द्वारा अक्सर कहा जाता है, जिस पर एक बार ऐश्वर्या राय ने जवाब दिया था। साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिषेक से ये सवाल किया गया था कि क्या अमिताभ का बेटा और ऐश्वर्या का पति कहे जाने से उन्हें परेशानी होती है?’ इस पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुआ कहा था, ‘बिल्कुल नहीं, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।’

ऐश्वर्या राय ने जताया विरोध
हालांकि, ऐश्वर्या राय को यह सवाल कुछ खास पसंद नहीं आया था और उन्होंने इस सवाल पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि यह सवाल हर समय उन पर थोपा जाना अनुचित है, क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वह अपने काम में काफी अच्छे हैं और उन्होंने अपने लिए एक जगह बनाई हुई है।’ इस दौरान ऐश्वर्या राय ने अपना उदाहरण देते हुए ये भी कहा कि मैंने बीच में अपनी बात इसलिए रखी है क्योंकि मैं भी खुद से कई बार पूछ चुकी हूं कि क्या मॉडल रहने की वजह से मुझे भी ऐसे रोल मिल रहे हैं, जहां मैं खूबसूरत लगूं। वैसे सच यह है कि हम सभी अच्छा काम कर रहे हैं।
अकसर अपने पति अभिषेक बच्चन का बचाव करती हैं ऐशवर्या 
वही यह पहली बार नहीं जब ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक बच्चन का साइड लिया हैं। बल्कि इससे पहले भी ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की अभिषेक सिंपल, उदार और सभ्य लड़के हैं। मुझे उनकी इसी क्वालिटी से प्यार है। वह पागल और सख्त हैं। मैं उस आदमी के साथ नहीं रह सकती हूं, जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चिंता में रहे। अभिषेक ऐसे बिल्कुल नहीं हैं।’ और शायद यही वजह जहां की शादी के 15 साल के बाद भी दोनों कपल के बीच का प्यार वैसे ही बरकरार हैं।


Download Android App
Download iOS App



