बॉलीवुड के परफेक्ट और ‘मेड फॉर इच अदर’ कहे जाने वाले कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी में से एक कही जाती हैं। वही शादी के पहले दोनों की साथ में कई फ़िल्में आई थी जो परदे पर काफी हिट रही थी। और इनकी फिल्मों में ही इनकी केमिस्ट्री देखने के बाद दर्शको को इनकी जोड़ी पसंद आने लगी थी। जिसके बाद खुद रब ने ही इनकी जोड़ी बना दी। और फिर ये रील स्क्रीन से रियल स्क्रीन पर भी हमेशा के लिए एक हो गए। वही अब एक बार ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की हैं। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने ये बड़ी बात भी कह दी हैं।
ऐश्वर्या ने की अभिषेक के साथ काम करने की मांग
दरअसल हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में जब ऐश्वर्या से अभिषेक के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आसमान की तरफ आशाभरी आंखों से देखा और कहा- ऐसा होना चाहिए। वही हाल ही में अभिषेक ने आइफा 2022 में परफॉर्म किया था जिसमें ऐश्वर्या ऑडियन्स में अपनी सीट पर बैठकर ही डांस कर रही थीं। साथ ही ऐशवर्या के साथ उनकी बेटी अराध्या भी अपनी सीट पर से ही झूमती हुई नजर आ रही थी। वही इस क्यूट से फॅमिली का ये क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ था।

ऐश्वर्या ने परिवार को दी पहली प्राथमिकता
वही इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने आगे बताया की उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पोनीइन सेल्वन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगी। ऐश्वर्या ने बताया कि वह कुछ ही प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा- मेरी प्रायोरिटी मेरा परिवार और बच्ची है। मैं हिम्मत करके घर से बाहर निकली और मणि सर की फिल्म को पूरा किया लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मेरा परिवार और आराध्या से फोकस हट जाएगा।

यह हैं एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट

वही ऐश्वर्या के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या राय रजनीकांत की अगली फिल्म थलाइवर 169 में भी नजर आने वाली हैं। वही ऐश्वर्या राय आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ साल 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं। अब उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



