300 करोड़ी फिल्म आरआरआर में अजय देवगन और अलिया भट्ट का नाम हुआ फाइनल

Summary :

अजय देवगन एसएस राजमौली के अगले महत्वकांशी प्रोजेक्ट फिल्म ‘आरआरआर’ का हिस्सा बन रहे है और अब इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

बीते कुछ दिन पहले ये खबर आई थी की बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन बाहुबली के निर्देशक एसएस राजमौली के अगले महत्वकांशी प्रोजेक्ट फिल्म ‘आरआरआर’ का हिस्सा बन रहे है और अब एक और खुशखबरी आ रही है की इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

फिल्म आरआरआर

आलिया भट्ट ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशक और दक्षिण भारत के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

फिल्म आरआरआर

आलिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ राजमौली सर के साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ा सपना पूरा होने जैसा है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने का मौका मिलना भी सम्मान की बात है। मैं इस अनुभव और दक्षिण भारत में पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’

फिल्म आरआरआर

आपको बता दें फिल्म की कहानी 1920 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। आलिया भट्ट जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एक महीने के अंदर फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगी। मैं फिल्म में सीता का किरदार निभाऊंगी और फिल्म 1920 की पृष्ठभूमि पर आधारित है।’’

फिल्म आरआरआर

फिल्म में अभिनेता अजय देवगन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 30 जुलाई 2020 को रिलीज़ के लिए स्लेटेड, आरआरआर में दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म आरआरआर

फिल्म को आधिकारिक तौर पर 11 नवंबर को लॉन्च किया गया था और उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मेगास्टार चिरंजीवी, अनुभवी फिल्म निर्माता के। राघवेंद्र, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने की थी।

फिल्म आरआरआर

आपको बता दें फिल्म आरआरआर को 300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनायीं जा रही है। फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल होने के बाद अब इस इसकी पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू कर दिया गया है।

कसौटी कमोलिका की : ये तीन अभिनेत्रियाँ कर सकती है जल्द हिना खान को रिप्लेस

Desk Team