अजय देवगन द्वारा निर्देशित व प्रदर्शित फिल्म ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर उतर चुकी हैं। फिल्म से लोगो को कई उम्मीदे थी जो शायद पूरी होती हुई भी नज़र आ रही हैं। अजय द्वारा पेशकश फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और अब लग रहा हैं कि उनकी ये फिल्म भी सिनेमघरो में लोगो को अपनी ओर खींचने में कारगर साबित हो रही हैं।

रामनवमी के मौके पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे अजय लोगो तक अपनी फिल्म से जोड़ पाते नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज था और ‘भोला’ को पहले दिन ऑडियंस ने सिर माथे पर भी बैठाया है। ‘भोला’ बने अजय देवगन की एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक की जमकर तारीफे हो रही है। क्रिटिक्स ने तो फिल्म की काफी सराहना की ही है लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने ‘भोला’ को फुल पैसा वसूल मटेरियल बताया है। इस बीच फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए यहां जानते हैं कि अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ ने पहले दिन टिकट खिड़की पर कितने करोड़ बटोरे हैं?
पहले दिन कितने का कलेक्शन किया अपने नाम
अजय देवगन ने ‘भोला’ में दमदार-लाजवाब एक्टिंग तो की ही है वहीं उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म से अपने डायरेक्शन का लोहा भी मनवा दिया है। फिल्म में अजय के साथ ही तब्बू को भी ‘भोला’ की जान बताया जा रहा है और एक बार फिर पर्दे पर इस जोड़ी का जादू बिखरता हुआ देखा गया। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेनमेंट किया है। तो वहीं अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म की ओपनिंग अच्छी-खासी बताई जा रही है। क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘भोला’ की पहले दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जोकि काफी बेहतरीन बताया जा रहा हैं।
.jpg)
हालांकि ‘भोला’ की पहले दिन की कमाई अजय की लास्ट रिलीज ‘दृश्यम 2’ के ओपनिंग कलेक्शन से थोड़ी कम दिखाई दी है। दरअसल ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये बटोरे थे। मेकर्स को वीकेंड से फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद लगातार बनी हुई हैं।
भोला की स्टार कास्ट

भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव सहित कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है. ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।


Download Android App
Download iOS App



