बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कहा कि आज के समय में दर्शको में काफी बदल आ गया हैं और लोग अब किसी एक स्टार के फैन नहीं है। अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढ़ाई दशक हो गये हैं। अजय उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अजय देवगन ने कहा कि जो वफादारी सीनियर एक्टर्स को दर्शकों से मिलती है।
वह नए जेनरेशन को कभी नहीं मिल पाएगी क्योंकि अब ऑडियंस काफी बदल चुकी है। अजय देवगन ने कहा, आज के दर्शक किसी एक्टर के फैन नहीं हैं। हम लकी रहे हैं कि 25 साल पहले ही एंट्री ले ली। यही हमारा प्लस प्वॉइंट है। आज दर्शक वही फिल्म देखने जाते हैं, जो उन्हें लगता है कि उन्हें समझ आएगी। आज 100 में से सिर्फ 30 फिल्में ही चलती हैं।


Download Android App
Download iOS App




