57 के हुए ‘Singham’! बर्थडे पर Bollywood ने लुटाया प्यार, फैंस का उमड़ा सैलाब

Summary :

Ajay Devgn birthday 2026: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन आज 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “सिंघम” कहकर विश किया और ढेर सारा प्यार भेजा। Ajay Devgn Birthday 2026: सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार, खास अंदाज में दी बधाई वहीं अक्षय कुमार ने भी दोस्ती का खास अंदाज दिखाते हुए एक मजेदार फोटो शेयर की, जिसमें वह अजय को किस करते नजर…

Ajay Devgn birthday 2026: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन आज 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “सिंघम” कहकर विश किया और ढेर सारा प्यार भेजा।

Ajay Devgn Birthday 2026: सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार, खास अंदाज में दी बधाई

Ajay Devgn Birthday 2026
Ajay Devgn Birthday 2026 ( Source: Social Media)

वहीं अक्षय कुमार ने भी दोस्ती का खास अंदाज दिखाते हुए एक मजेदार फोटो शेयर की, जिसमें वह अजय को किस करते नजर आए। उन्होंने लिखा कि “दोस्ती पुरानी है, प्यार तो होगा ही।” इस तरह सोशल मीडिया पर अजय देवगन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई, जिससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी दोस्ती और इज्जत कितनी गहरी है।

Rohit Shetty Ajay Devgn Bond: रोहित शेट्टी से लेकर रकुल प्रीत तक, हर किसी ने किया खास पोस्ट

Rohit Shetty Ajay Devgn Bond
Rohit Shetty Ajay Devgn Bond ( Source : Social Media)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी, जो अजय देवगन के बेहद करीबी माने जाते हैं, उन्होंने भी एक खास वीडियो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने लिखा कि “90 के दशक से आज तक, कम बातें और ज्यादा काम… हैप्पी बर्थडे बड़े भाई।” वहीं रकुल प्रीत सिंह ने अजय के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उनकी पॉलिटेनेस्स और फोकस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा खास एक्सपीरियंस  होता है।

कॉमेडियन राजपाल यादव ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “आप यूं ही सालों तक लोगों का मनोरंजन करते रहें।” इन सभी पोस्ट्स से साफ है कि अजय देवगन सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के पसंदीदा इंसान भी हैं।

Bollywood Wishes Ajay Devgn: घर के बाहर जुटे फैंस, एक झलक पाने को दिखी दीवानगी

Bollywood Wishes Ajay Devgn
Bollywood Wishes Ajay Devgn ( Source : Social Media)

अजय देवगन के जन्मदिन पर सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि फैंस भी पीछे नहीं रहे। उनके घर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। जैसे ही अजय बाहर आए, फैंस ने जोरदार तरीके से “हैप्पी बर्थडे” कहा। अजय ने भी हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया। यह नजारा दिखाता है कि सालों बाद भी अजय देवगन की फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है और लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं।

Read More: क्या सच में जमीन घोटाले में शामिल हैं Sonali Bendre? किसान ने ‘काले सच’ को किया Expose….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।