एक बार फिर ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी न्‍यासा, ट्रोलर्स ने किये ऐसे कमेंट

Summary :

बॉलीवुड सेलेब्स यदि किसी चीज से सबसे ज्यादा दुखी हैं तो वो कुछ और नहीं बल्कि ट्रोलर्स हैं। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की लाड़ली बेटी न्यासा ट्रोलर्स के निशाने पर आई हुई हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। अब इसी कड़ी में ट्रोलर्स ने स्टार किड्स को भी शामिल कर लिया है। जी हां इस बार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की लाड़ली बेटी न्यासा ट्रोलर्स के निशाने पर आई हुई हैं। ऐसा नहीं की न्यासा पहली बार ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। बल्कि इससे पहले भी वह अपनी वह अपनी स्किन टोन और कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी है।  

रेस्टोरेंट के बारह हुई स्पॉट

बता दें कि  न्यासा हाल ही में मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर जैसे ही स्पॉट हुई तब से ही उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और उन्हें ट्रोल कर दिया गया है।
 

न्यासा हुई ट्रोलिंग का शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज और वीडियो में आप देख सकते हैं कि न्यासा अपनी दोस्तों के साथ बाहर घूमने निकलीं थी। इस दौरान उन्होंने एक वर्टिकल स्ट्रैप्स वाली एक ड्रेस पहनी हुई थी। लेकिन इस बार न्यासा अपने कपड़ों या स्किन टोन की वजह से नहीं बल्कि एक्सप्रेशन की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। न्यासा जब अपनी दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकली रही थी। तो बार पपराजी खड़े थे,जिन्हें देख न्यासा थोड़ा घबरा गई। 

ट्रोलर्स ने किये कुछ इस तरह के कॉमेंट, आप यहां पढ़ सकते हैं…

Desk Team