बर्थडे के बाद सामने आया न्यासा देवगन का हॉट अवतार, दोस्तों संग पार्टी करती आई नजर

Summary :

एक्ट्रेस काजोल की बेटी की वायरल हो रही तस्वीर को उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। फोटो में देखा जा सकता है न्यासा ब्लैक ब्रालेट स्टाइल टॉप और ब्लैक पैंट्स पहना हुआ है। इस दौरान नीसा के बाल ओपन हैं और उन्होंने डार्क मेकअप किया है। उन्होंने हाथ में ड्रिंक का ग्लास लिया ​हुआ है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन ने बीते बुधवार अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। न्यासा ने 20 अप्रैल को अपना 19वां जन्म​दिन फैमिली और दोस्तों संग मनाया है। बर्थडे के इस स्पेशल दिन अजय और काजोल के अलावा फैंस ने भी न्यासा  को बर्थडे पर विश किया। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर न्यासा की एक बेहद हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में न्यासा  को पार्टी लुक में देखा जा सकता है। वैसे तस्वीर को देख कयास लगाएं जा रहे हैं कि उनकी बर्थडे पार्टी की तस्वीर होगी।
सामने आया न्यसा का ग्लैमरस अंदाज 
एक्ट्रेस काजोल की बेटी की वायरल हो रही तस्वीर को उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। फोटो में देखा जा सकता है न्यासा ब्लैक ब्रालेट स्टाइल टॉप और ब्लैक पैंट्स पहना हुआ है। इस दौरान नीसा के बाल ओपन हैं और उन्होंने डार्क मेकअप किया है। उन्होंने हाथ में ड्रिंक का ग्लास लिया ​हुआ है।

फोटो में न्यासा  के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं दोनों ड्रिंक लिए हैं। दोनों फ्रेंडस ने आपस में ट्विनिंग की हुई है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स उन्हें काजोल की कॉपी बता रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आपका चेहरा काफी ज्यादा बदल गया है।
गौरतलब है, अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी बेटी के बर्थडे के दिन एक खास तस्वीर शेयर कर अपनी लाडली को जन्मदिन विश किया था। अजय ने न्यासा की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था- बेटी, तुम खास हो, आज कल हमेशा, जन्मदिन मुबारक हो न्यासा। आपको पाना मेरा सौभाग्य है।  इस तस्वीर में न्यासा देवगन ब्लैक आउटफिट में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रही हैं।

Desk Team