Ajay Devgn ने ट्विटर पर शेयर किया काजोल का WhatsApp नंबर, काजोल ने दे दी अब ऐसी धमकी

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार Ajay Devgn यूं तो अपनी निजी जिंदगी को बेहद ही प्राइवेट रखने में यकीन करते हैं। लेकिन सोमवार की शाम न जानें उन्हें ऐसा क्या हुआ

बॉलीवुड के सुपरस्टार Ajay Devgn यूं तो अपनी निजी जिंदगी को बेहद ही प्राइवेट रखने में यकीन करते हैं। लेकिन सोमवार की शाम न जानें उन्हें ऐसा क्या हुआ और उन्होंने अपनी पत्नी काजोल का मोबाइल नंबर ट्विटर पर साझा कर दिया। ऐसा करने पर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और लोगों ने उस नंबर को डाय करना शुरू कर दिया। बता दें कि बीते दिन करीब 5 बजे Ajay Devgn ने ट्विट किया ”काजोल फिलहाल देश में नहीं हैं।

आप उनके व्हाट्सऐप पर 9820123300 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।” ‘हेलीकॉपर ईला  के प्रमोशन में जुटी काजोल का नंबर जैसे ही Ajay Devgn ने ट्वीट किया वैसे ही यह वायरल हो गया।हालांकि कुछ देर बाद अजय ने एक और ट्वीट कर बताया कि दरअसल फिल्‍मों के सेट पर प्रैंक करना पुरानी बात हो गई है। इसलिए उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के साथ सोशल मीडिया पर यह मजाक करने की सोची।

बता दें की अजय देवगन की इस हरकत से काजोल कुछ ऐसा भड़की कि सोशल मीडिया पर ही उन्‍होंने पति को धमकी दे डाली। काजोल कुछ देर पहले ही ट्वीट किया है लगता है, तुम्‍हारे प्रैंक्‍स अब स्‍टूडियो से बाहर निकल रहे हैं लेकिन अब उनके लिए घर में घुसने की इजाजत नहीं है। अपने इस ट्वीट के साथ ही काजोल ने गुस्‍से से लाल वाला इमोजी भी शेयर किया है।

लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक… 

दूसरी तरफ अजय देवगन के नम्बर शेयर करने के बाद ही लोग लगातार ट्विटर पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इनमें से कुछ कमेंट तो इतने फनी है कि आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। जैसे- सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने काजोल के WhatsApp नम्बर पर मैसेज कर के उन्हें जानकारी देते हुए सलाह दी कि Ajay Devgn ने आपका नम्बर ट्वीट किया है आप इस नम्बर को WhatsApp से हटा लें और फोन स्विच ऑफ कर लें। वरना मेरी ही तरह लोग आपको परेशान करने लगेंगे।

https://twitter.com/yktalks/status/1044201746765996033

https://twitter.com/PUNchayatiii/status/1044202161335226368

https://twitter.com/sagarpatel_20/status/1044197594719612928

https://twitter.com/imkoushik09/status/1044204355086422017

यदि काम की बात करें तो काजोल इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर एला’ के प्रमोशन में लगीं हैं। काजोल इस फिल्‍म में एक 16 साल के लड़के की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं।

Desk Team