Pawan संग Love Story पर Akshara Singh ने किया बड़ा खुलासा, कहा-‘वो दौर ने बदल दी मेरी जिंदगी

Summary :

 Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई इमोशनल और दिलचस्प बातें शेयर कीं। अक्षरा ने बिना किसी हिचकिचाहट के माना कि वह रिश्ता उनके जीवन का एक अहम हिस्सा था, जिसने उन्हें कई तरह से बदल दिया। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है और फैंस के बीच…

 Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई इमोशनल और दिलचस्प बातें शेयर कीं। अक्षरा ने बिना किसी हिचकिचाहट के माना कि वह रिश्ता उनके जीवन का एक अहम हिस्सा था, जिसने उन्हें कई तरह से बदल दिया। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है और फैंस के बीच पुरानी लव स्टोरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 Akshara Singh on Pawan Singh: पुराने रिश्ते की यादें फिर बनी सुर्खियों का कारण

 Akshara Singh on Pawan Singh
Akshara Singh on Pawan Singh ( Source : Social Media)

अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू में अपने और पवन सिंह के रिश्ते के उस दौर को याद किया जब दोनों साथ काम करते थे और एक-दूसरे के काफी करीब थे। उन्होंने कहा कि वह समय उनके जीवन में भावनाओं और सीख से भरा हुआ था। अक्षरा के मुताबिक, उस रिश्ते ने उन्हें सिर्फ एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक मजबूत इंसान भी बनाया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वह उस चैप्टर से आगे बढ़ चुकी हैं और उसे केवल एक एक्सपीरियंस के रूप में देखती हैं।

Akshara Singh Statement: अब मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग क्या सोचते हैं

Akshara Singh Statement
Akshara Singh Statement ( Source : Social Media)

अक्षरा ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि पहले वह समाज और लोगों की बातों से काफी एफेक्ट होती थीं, लेकिन अब उनकी सोच पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि अब वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हैं और किसी भी तरह की क्रिटिसिज्म से एफेक्ट नहीं होतीं। उनका कहना था कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद को मजबूत बनाना जरूरी है, और उन्होंने यह सीख अपने पुराने एक्सपेरिएंसेस से ही हासिल की है।

Pawan Singh Ex Girlfriend को लेकर इमोशनल लेकिन संतुलित रिएक्शन

Pawan Singh Ex Girlfriend
Pawan Singh Ex Girlfriend ( Source: Social Media)

जब पवन सिंह के बारे में सवाल पूछा गया तो अक्षरा ने उन्हें एक बेहतरीन सिंगर और टैलेंटेड कलाकार बताया। हालांकि उन्होंने यह भी क्लियर किया कि अब उनके जीवन में उस रिश्ते का कोई इमोशनल प्रभाव नहीं बचा है।

अक्षरा ने कहा कि हर एक्सपीरियंस कुछ न कुछ सिखाकर जाता है और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने अपने बयान में कहीं भी नेगेटिव कमेंट नहीं किया , बल्कि पूरे मामले को बेहद संतुलित तरीके से पेश किया।

Read More: Met Gala 2026: Theme ने बढ़ाई धड़कनें, Host की कुर्सी पर बैठेंगे ये बड़े नाम…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।