‘रक्षा बंधन’ की रिलीज से पहले अक्षय ने अपनी को-एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे, भूमि पेडनेकर के मुरीद हुए अक्की

Summary :

अभिनेता अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अक्की ने भूमि पेडनेकर की तारीफों के पुल बांधे हैं। अक्षय कुमार ने एक नोट लिखकर भूमि के काम की तारीफ की है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय चार बहनों के भाई बने दिखने वाले है वहीं उनकी प्रेमिका के किरदार में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर दिखाई देने वाली हैं। अक्षय और भूमि दूसरी बार साथ काम कर रह है फिल्म की रिलीज से पहले अक्की ने भूमि पेडनेकर की तारीफों के पुल बांधे हैं। अक्षय कुमार ने एक नोट लिखकर भूमि के काम की तारीफ की है।
अक्षय कुमार ने अपनी बहन अलका को डेडिकेट की 'रक्षा बंधन', सेट से फोटो शेयर  कर बताया-आज से शुरू हुई फिल्म की शूटिंग | Actor Akshay Kumar dedicates 'Raksha  Bandhan' to his
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक BTS फोटो शेयर की है, यह तस्वीर रक्षा बंधन के सेट की  है जिसमें अक्षय और भूमि पेडनेकर साथ खड़ें दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर में दोनों अपने-अपने किरदारों में ही दिखाई दे रहे है जिसे देखकर लग रहा है कि यह फोटो किसी सीन के दौरान क्लिक की गई है। इस फोटो में भूमि अपने हाथ में छोटा सा पंखा पकड़े हुए कैमरे में देखकर मुंह बनाती दिखाई दे रही है जबकि अक्की उनके साइड में खड़े दूसरी तरफ देख रहे हैं। 

खास बात ये है कि अक्षय ने यह तस्वीर साझा करके भूमि की तारीफ की है। एक्टर ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ” नखरे? यहां खुद ही फैन बनना पड़ता है। मजाक से अलग ये पोस्ट दोस्त और मेरी को-एक्टर भूमि पेडनेकर की तारीफ में किया गया है। वह उस फिल्म में काम करने को राजी हो गईं, जिसका टाइटल ‘रक्षा बंधन’ है और इसमें चार बहनों की कहानी दिखाई गई है। यह बताता है कि एक कलाकार के रूप में वह कितनी सिक्योर हैं।”
भूमि की तारीफ करने के साथ खिलाड़ी कुमार ने फैंस से अपनी फिल्म देखने की रिक्वेस्ट भी की है। वहीं भूमि ने भी अक्षय की इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही लिखा, “जस्ट लव फॉर तो एंड आनंद सर।” वहीं ये फोटो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। अक्षय की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे है और इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
Raksha Bandhan Advance Booking Report: Akshay Kumar starrer sells 18,000  tickets for the opening day with a total collection of Rs. 35 lakhs  :Bollywood Box Office - Bollywood Hungama

वहीं रक्षाबंधन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है जिनके साथ अक्षय पहले फिल्म अतरंगी रे में काम कर चुके हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा सादिया खतीब, ऐ.स्मृति श्रीकांत, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना अक्षय की बहनें बनी नजर आएंगी।

Desk Team