बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Sarfira’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो लोगों को बेहद पसंद आया। ट्रेलर को देखते ही लोगों में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई और अब सभी बेकरारी से इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म ऐसी है, जिसके लिए अक्षय ने अपना ही सबसे बड़ा नियम तोड़ दिया है।
- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं
- फैंस को भी एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है
कोंगारा प्रसाद शेयर किया किस्सा
दरअसल, हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ की निर्देशक सुधा कोंगारा प्रसाद ने इस फिल्म के सेट से बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया है। कोंगारा ने न्यूज18 से साथ एक खास बातचीत में बताया कि अक्षय के संग काम में उन्हें बहुत मजा आया, लेकिन इस दौरान उन्हें एक्टर के शेड्यूल में भी खलल डालनी पड़ी। जी हां, कोंगारा ने कहा कि अक्षय सेट पर सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं और ये उनकी सख्त पॉलिसी है।
View this post on Instagram
अक्षय ने पहले ही बता दी थी अपनी 8 घंटे की पॉलिसी
कोंगारा ने कहा कि इस बारे में अक्षय ने उन्हें पहले ही बता दिया था, लेकिन एक दिन ऐसा आया जब उनके शेड्यूल से ज्यादा टाइम सेट पर चाहिए था और इसके लिए अक्षय को कहने में डर लग रहा था। हालांकि फिल्म के ज्यादातर सीन एक्टर के शेड्यूल में ही पूरे हो गए।
View this post on Instagram
सेट पर चाहिए था 8 घंटे से ज्यादा का टाइम
कोंगारा ने कहा कि एक दिन फिल्म के बेहद जरूरी क्लाइमेक्स सीन शूट करना था, लेकिन अक्षय का टाइम पूरा होने वाला था और टीम इस बात को लेकर परेशान थी कि अब कैसे अक्षय को मनाया जाएगा। निर्देशक ने कहा कि अक्षय ने पहले दिन से ही सारी चीजें बता दी थी। वो अपने शेड्यूल को लेकर बेहद सख्त हैं और जब वो सेट पर होते हैं, तो उन 8 घंटों में बाहर भी नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम फिल्म को खत्म करने जा रहे थे और उस दिन 8 घंटे से ज्यादा का टाइम हो रहा था।
View this post on Instagram
12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक ने कहा कि मुझसे पहले एडी ने उनसे रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि सर आप 10 मिनट या आधा और एक घंटा रुक जाओ। हमें पता है कि ये आपके शेड्यूल से ज्यादा है, लेकिन आ रुक जाइए। उन्होंने बताया कि मैंने उनसे कहा कि मैंने आपको कई बार 5 या 6 घंटे में भी जाने दिया है। इस पर अक्षय ने कहा कि वो इसलिए क्योंकि मैं अपने काम को टाइम से पहले कर लेता था। फिर एडी ने एक्टर ने बेहद प्यार से आधे घंटे की डिमांड की और उन्होंने हमें अपना आधा घंटा दे दिया और फिल्म को पूरा किया। बता दें कि अक्षय की ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



