इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस को बहन मानते हैं Akshay Kumar, एक-दूजे को कई सालों से जानते हैं दोनों

Summary :

यूं तो आप बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स के बारे में जानते होंगे जो कि राखी ब्रदर या राखी सिस्टर हैं। जैसे कि ऐश्वर्या राय सोनू सूद को अपना राखी भाई मानती हैं। तो वहीं करीना कपूर -मनीष मल्होत्रा को अपना राखी ब्रदर मानती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार की राखी सिस्टर हैं? जी हां, Akshay Kumar-रूपाली गांगुली को अपनी बहन मानते हैं। दोनों का ये रिश्ता सालों पुराना है। यूं तो आप बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स के बारे…

यूं तो आप बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स के बारे में जानते होंगे जो कि राखी ब्रदर या राखी सिस्टर हैं। जैसे कि ऐश्वर्या राय सोनू सूद को अपना राखी भाई मानती हैं। तो वहीं करीना कपूर -मनीष मल्होत्रा को अपना राखी ब्रदर मानती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार की राखी सिस्टर हैं? जी हां, Akshay Kumar-रूपाली गांगुली को अपनी बहन मानते हैं। दोनों का ये रिश्ता सालों पुराना है।

  • यूं तो आप बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सेलेब्स के बारे में जानते होंगे जो कि राखी ब्रदर या राखी सिस्टर हैं
  • किन क्या आप जानते हैं कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार की राखी सिस्टर हैं?

रूपाली-अक्षय के बीच है भाई-बहन का रिश्ता

दरअसल, इस बात का खुलासा तब हुआ जब अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का प्रमोशन करने एक शो में पहुंचे थे। इसी शो पर दोनों के रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आई थी। इस दौरान रूपाली गांगुली ने अक्षय कुमार के लिए कहा था कि, ये मेरे भाई है और मेरे दिल के बेहद करीब है। फिर अक्षय ने ये खुलासा किया था कि रूपाली उन्हें 30 साल पहले लगातार पांच साल तक राखी बांधती रही। इसके बाद इस शो के मंच पर ही रुपाली गांगुली ने सालों बाद अक्षय कुमार को राखी बांधी थी, उन्हें तिलक लगाया था फिर उनकी आरती उतारी और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान अक्षय रूपाली से ये भी कहते हैं कि अब हर साल बांधना, रुक मत जाना। ये पल दोनों के लिए भावुक कर देने वाला पल था, वीडियो में दोनों को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है।

दोनों का वर्कफ्रंट

बता दें, अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार ‘सिंघम अगेन’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। वहीं रूपाली गांगुली की बात करे तो टीवी शो ‘अनुपमा’ ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बना दिया है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली साड़ी पहने एक सीधी-महिला ‘अनुपमा’ का रोल निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में छाई हुई हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।