‘टिप टिप बरसा पानी’ के रीमेक पर अक्षय कुमार ने भुलाया रवीना टंडन को, एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा दिया जवाब

Summary :

अक्षय कुमार ने इस गाने के रिक्रिएशन पर ख़ुशी जताते हुए ट्वीट भी किया की अगर कोई और इस गाने में उनकी जगह परफॉर्म करता तो उन्हें बहुत निराशा होती पर इस गाने के लिए दुबारा उन्हें चुने जाने के लिए वो रतन जैन का शुक्रिया करते है।

बीते दिनों खबर आई की अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया आइकोनिक गाना टिप टिप बरसा पानी एक बार फिर से रीक्रिएट किया जा रहा है और इस बार इन गाने में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली है। इस खबर के बाद से ही ये गाना सुर्ख़ियों में चल रहा है। 
अक्षय कुमार ने इस गाने के रिक्रिएशन पर ख़ुशी जताते हुए ट्वीट भी किया की अगर कोई और इस गाने में उनकी जगह परफॉर्म करता तो उन्हें बहुत निराशा होती पर इस गाने के लिए दुबारा उन्हें चुने जाने के लिए वो रतन जैन का शुक्रिया करते है।
इस ट्वीट में उन्होंने अपनी बात तो कर ली पर गाने में अपनी साथी को-स्टार रवीना टंडन का जिक्र तक नहीं किया। अक्षय कुमार ने ये तो लिखा की इस गाने ने उनके करियर को नयी ऊंचाइयों पर पहुँचाया पर रवीना के बिना ये गाना अधूरा ही है। 
अब फैंस अक्षय के इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल कर रहे है और लिख रहे है की टिप टिप बरसा पानी का अधिकतर क्रेडिट रवीना टंडन को जाता है। कई यूजर्स ने लिखा की जब इस गाने को देखा जाता है तो रवीना टंडन का डांस और उनकी पीली साड़ी की जेहन में रहती है ना की अक्षय कुमार। 
रवीना से जब उनके इस आइकोनिक गाने के रिक्रिएशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “उन्हें इस बारे में नहीं पता और न ही उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट देखा। लेकिन पुराने गानों का अगर रिमिक्स बनता है तो फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसा कई बार हो चुका है।” 
रवीना ने बेहद शालीनता से बात करते हुए जवाब दिया जिसकी तारीफ भी सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे है। वहीँ अक्षय के इस एकतरफा ट्वीट की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। 
फैंस के अनुसार टिप टिप बरसा पानी गाना रवीना का है और रहेगा , उनसे बेहतर परफॉर्म इस गाने पर कोई नहीं कर सकता और अक्षय कुमार को कम से कम अपने ट्वीट में रवीना का जिक्र जरूर करना चाहिए थे।

Ujjwal Jain