बॉलीवुड स्टार्स के प्रति फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है और ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेता आर. माधवन के साथी भी हुआ। माधवन को एक फैन ने सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया।

दरअसल आर. माधवन ने एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी और ये सेल्फी उनके फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर एक फीमेल फैन ने माधवन को शादी का प्रपोजल दे डाला।

आर. माधवन ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ” एडिटिंग बहुत मजेदार है और थकाऊ भी ! लम्बी यात्रा के बाद दिन का अंत हुआ। निश्चित रूप से बूढ़ा हो रहा हूं। साल्ट और पेप्पर लुक के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की।

आर. माधवन की फैन की फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ क्या ये गलत है कि मैं 18 साल की हूँ और आपके साथ शादी करना चाहती हूं। इस कमेंट पर माधवन ने भी बेहद शानदार रिप्लाई दिया।

माधवन ने इस शादी के प्रपोजल को नोटिस किया और रिप्लाई में हँसते हुए लिखा, “भगवान् का आशीर्वाद आप पर बना रहे, आपको कोई और मुझसे बेहतर मिल जायेगा।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभिनेता माधवन “रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट” में व्यस्त हैं, जो वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर एस. नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म। फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज़ हो सकती है।



Download Android App
Download iOS App



