आज 15 जनवरी है और आज का दिन बेहद की ख़ास है क्योकि भारत हर साल 15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के तौर पर मनाता है। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी आज का दिन काफी मायने रखता है। तमाम फिल्मों में हमे आर्मी से जुड़े किरदार देखने को मिलते है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आर्मी पर्सन का किरदार निभा चुके है।
वो हमेशा ही देश के जवानों की हौसलाफ्जाई करने में आगे रहे हैं। उन्होंने ‘भारत के वीर’ एप्लीकेशन भी लॉन्च की थी जिसका इस्तेमाल देशभर के शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
आपको बता दे अक्षय कुमार हाल ही में एक बार फिर देश के जवानों के साथ नजर आए। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में कई जवान खड़े नजर आ रहे हैं और क्योंकि सर्दी का मौसम है तो बैकग्राउंड में कोहरा भी साफ दिखाई पड़ रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “सेना दिवस के मौके पर मैराथन की शुरुआत करने के लिए आज हमारे देश के कुछ ब्रेवहार्टस से मिलने का मौका मिला और खुद को वॉर्म अप करने के लिए वॉलीबॉल के एक गेम से बेहतर और क्या हो सकता है?” अक्षय के इस ट्वीट को उनके फैंस ने खूब रीट्वीट किया है और कमेंट बॉक्स में जमकर उनकी तारीफें की हैं।


Download Android App
Download iOS App






