अक्षय कुमार इन
दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामसेतू को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर
रिलीज चुका है जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। अक्षय सोशल मीडिया पर
काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही
में एक्टर की प्रॉपर्टी को लेकर कुछ खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब
जाकर एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इन सभी खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स
में ऐसा भी कहा गया था कि अक्षय कुमार एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं और उनके पास
260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जहाज है। वहीं अब अभिनेता ने इन सभी झूठी खबरों पर
अपनी नाराजगी जाहिर की है। खिलाड़ी कुमार ने खुद इन सभी खबरों को झूठा और
बेबुनियादी बताया है साथ ही इस बात को लेकर चेतावनी भी जाहिर की है।
अक्षय कुमार कभी भी
अपनी बातों को घुमा फिराकर कहना पसंद नहीं करते है और इस बार भी एक्टर ने भी कुछ
ऐसा ही किया है। अक्षय ने ट्वीटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “झूठा, झूठा…पैंट ऑन फायर! बचपन में यह सुना था? खैर, कुछ लोग स्पष्ट
रूप से बड़े नहीं हुए हैं, और मैं उन्हें
बख्श देने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हूं। मेरे बारे में निराधार झूठ लिखा जायेगा
तो मैं सामन आकर इसका जवाब जरूर दूंगा। यहां, आपके लिए एक पैंट
ऑन फायर (पीओएफ)।”
अक्षय के ट्वीट पर उनके फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता
है आज कोई राउडी मूड में है।” दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप अपना मूड खराब मत करो।’ एक अन्य ने लिखा, “अच्छा… आप बहुत लंबे
समय से अच्छे रहे हैं, लोगों को इससे दूर न होने दें। उन्हें कॉल करें और सुनिश्चित
करें कि वे ऐसा दोबारा न करें। हम आपसे प्यार करते हैं।”


Download Android App
Download iOS App










