मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर को फिल्मी दुनिया में आए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। इसी साल बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज से मानुषी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म परदे पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अपने पहले ही फिल्म से मानुषी ने लोगों के दिलों में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिये एक खास जगह बना ली हैं। लेकिन ये फ़िल्मी दुनिया का सफर मानुषी के लिए इतना भी आसान नहीं रहा हैं। एक्ट्रेस के रातों की नींद से लेकर दिन का आराम तक सब छीन चूका हैं। जिसका खुलासा खुद मानुषी ने ही किया हैं।

दरअसल मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तेहरान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है। वहीं इसे लेकर एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म का काम खत्म करने के लिए वह लगातार अपने फ्रंट फुट पर हैं। फिल्म की शूटिंग की वजह से वह 15 रातों तक नहीं सो पाई थीं। उनके मुताबिक, वह 15 दिन से अपने आराम को छोड़कर लगातार काम पर ही फोकस कर रही थीं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया की, मैंने हर दिन कुछ नया सीखा है। ये मेरे करियर का पहले लॉन्ग टाइम नाइट शेड्यूल था, जिसे मैंने काफी एन्जॉय किया। फिल्म तेहरान की शूटिंग सितंबर के महीने में शुरू हुई थी। इसे स्कॉटलैंड के ग्लासगो, भारत के मुंबई और दिल्ली में शूट किया गया है. फिल्म के लिए लगातार कई नाइट शूट्स भी किए गए हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस को दिन रात काम करना पड़ा। ऐसे में उम्मीद है कि मानुषी किसी अहम रोल को निभाती नजर आएंगी।

वही अपने इंटरव्यू के दौरान मानुषी ने अपने डायरेक्टर-प्रोडूसर और अपने को-स्टार जॉन अब्राहम का भी शुक्रिया करते दिखी थी। वही अब मानुषी की इतनी मेहनत परदे पर क्या रंग लाती हैं और दर्शकों का कितना मनोरंजन करती हैं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

वही मानुषी की पहली फिल्म परदे पर कोई खास असर नहीं दिखा पाई थी तो ऐसे में अब ये मूवी कही न कही मनुष्य के लिए अग्नि परीक्षा के रूप में साबित हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



