अक्षय कुमार ने शुरू की ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग, बहन के नाम लिखा इमोशनल मैसेज

Summary :

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग शुरू करने पर उन्होंने अपनी बहन अलका के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उनके साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर उतरने की उम्मीद है। फिल्म 2022 में रक्षाबंधन पर ही रिलीज की जाएगी।

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।  अब इस फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही हैं। अक्षय कुमार ने आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।  इस फिल्म की घोषणा उन्होंने पिछले साल राखी के त्यौहार पर की थी। फैन्स तभी से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 
इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। अक्षय ने बताया की आज फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के सेट पर उनका पहला दिन है ।
 अक्षय कुमार ने सेट से एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बहन के साथ बड़ें होते हुए, अलका मेरी पहली दोस्त बनी। यह सबसे सहज दोस्ती थी। आनंद एल राय की फिल्म #रक्षाबंधन उनके लिए समर्पित है और उस विशेष बंधन का उत्सव है। आज शूटिंग का पहला दिन, आपके प्यार और शुभकामनाओं की कामना करता हूं’। तस्वीर में अक्षय कुमार फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा है। 
कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने फिल्म ‘रक्षाबंधन’ को लेकर एक ट्वीट किया थी। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के फिल्म में एंट्री करने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट कर अपनी खुशी जताई थी। बता दें कि, अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं,  हाल ही में एक्टर ने बेल बॉटम की रिलीज डेट का एलान किया था। जो 27 जुलाई को रिलीज हो रही है। 

Desk Team