बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Sky Force’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को रोमांचित करने वाला है. इस ट्रेलर में 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध की कहानी दिखाई गई है, जिसमें अक्षय और वीर पहारिया भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के रूप में नजर आएंगे.
पाकिस्तान के बाप हैं…
ट्रेलर में अक्षय कुमार पाकिस्तान की आर्मी को ये कहकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं कि तुम्हारे बाप हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि सारा अली खान फिल्म में वीर की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में निमृत कौर और शरद केलकर भी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने ट्रेलर को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया और लिखा, ‘इस गणतंत्र दिवस पर, एक वीर बलिदान की अनकही कहानी का गवाह बनें – भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी।’ ट्रेलर साझा होने के तुरंत बाद प्रशंसकों ने फिल्म के लिए उत्साह दिखाया है। जहां कुछ ने अक्षय कुमार के वर्दी वाले लुक की सराहना की, वहीं अन्य ने इस बारे में बात की कि फिल्म में वीर का प्रदर्शन कितना प्रभावशाली है। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘लोडिंग में ब्लॉकबस्टर।’ संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, स्काई फोर्स का निर्माण दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस सप्ताहांत के दौरान विश्व स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये सितारे फिल्म में आएंगे नजर
इस पोस्टर को देखने के बाद आम के साथ-साथ खास लोगों ने भी प्यार बरसाया है। बता दें शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, ख़ुशी कपूर , वेदांग रैना, करण जौहर जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट कर अपना उत्साह दिखाया है। स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के अलावा वीर, सारा अली खान , निमरत कौर और शरद केलकर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। बता दें स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस से पहले यानी 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



