उम्र में छोटी हसीनाओं संग शर्टलेस होकर नाचे Akshay Kumar, यूजर ने कहा- ‘अंकल थोड़ी तो मर्यादा रखो…’

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार वर्ल्ड टूर के दौरान स्टेज पर एक्ट्रेस मौनी रॉय और सोनम बाजवा के साथ शर्टलेस होकर डांस करने पर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का वीडियो के सामने आने के बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

अक्षय कुमार के सितारें इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी कुमार की फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही हैं और दूसरी तरफ वो किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। आए दिन एक्टर अपनी किसी ना किसी बात को लेकर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ जाते हैं।
इस बार अक्की अपने एक डांस वीडियो की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार यूएस टूर ‘द एंटरटेनर्स’ पर गए थे। जहां उनके साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय, दिशा पाटनी और सोनम बाजवा ने खूब धमाल मचाया था। यूएस टूर से स्टार्स की कई वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हुई थी।
वहीं, अब ‘द एंटरटेनर्स’ यूएस टूर से अक्षय, मौनी और सोनम का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हसीनाओं के बीच में अक्षय को शर्टलेस डांस करते देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में एक्टर अपनी 2012 की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के ‘बलमा’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 
अक्षय के इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स एक्टिव हो गए हैं। अक्षय को इस तरह मौनी और सोनम के बीच में शर्टलेस होकर डांस करता देख नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। हालांकि जहां कुछ लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं फैंस इस उम्र में अक्की ये शानदार डांस देखने के बाद अपने फेवरेट एक्टर की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अक्षय के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें बेशर्म बताया है तो वहीं एक ने लिखा, ” अंकल थोड़ी तो मर्यादा रखिए।” दूसरे यूजर ने कहा, “ ये इंडियन कल्चर नहीं है ये कनाडियन कल्चर है।” तो एक अन्य यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, “59 यो शर्टलेस अंकल को 23- 24 साल की लड़कियों के साथ डांस करते और सिर्फ रेलिवेंट बने रहने के लिए क्रिपी स्टेप्स करते देखना बहुत अजीब लगता है।अक्षय कुमार के लिए क्या डाउनफॉल है।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है। इन दिनों अक्की अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राफ नजर आएंगे। इसके अलावा साउथ एक्टर सूर्या की सोरारई पोटरू के हिंदी रीमेक में भी अक्षय नजर आएंगे।

Desk Team