Akshaya Tritiya Mehndi Design: अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर अपनी हथेलियों पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन रचाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 झटपट बनने वाले मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से लगा सकती हैं।
Akshaya Tritiya Mehndi Design: कम समय में अक्षय तृतीया पर हाथों में लगाएं ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1. Bel Mehndi Designs

हथेली के किनारे से कलाई तक एक पतली बेल बनाई जाती है जिसमें फूल, पत्ते और कर्ल पैटर्न हो सकते हैं। इसे लगाना बेहद आसान और टाइम सेविंग है। कम वक्त में बनने के बावजूद इसकी सुंदरता में कोई कमी नहीं होती।
2. Arabic Mehndi Designs

अरेबिक मेहंदी अपनी बोल्ड लाइनों और खाली स्पेस के लिए जानी जाती है। इसमें बड़े फूल और पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है जो जल्दी बनकर तैयार हो जाता है।
3. Bracelet Mehndi Designs

अगर आप कलाई पर कुछ यूनिक ट्राय करना चाहती हैं, तो यह डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इसमें ब्रैसलेट जैसा राउंड पैटर्न कलाई पर बनता है, जो फेस्टिव लुक देता है।
4. Full Finger Mehndi Design

अगर पूरा हाथ नहीं भरना है तो सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनाएं। इस डिजाइन में अंगुलियों के ऊपर बेल, डॉट्स और जाल पैटर्न शामिल होते हैं। मेहंदी न लगाने से अच्छा है कि आप ये ट्राई करें।
5. Mandala Mehndi Designs

मंडला डिजाइन को मिनिमल स्टाइल में बहुत पसंद किया जाता है। हाथ के बीच में छोटी सी गोल आकृति बना कर उसे पतली लाइनों और डॉट्स से सजाया जाता है। यह डिजाइन हाथों पर एक बहुत ही बैलेंस्ड और एलीगेंट लुक देता है।
Also Read: Easy Arabic Mehndi Design: इस अक्षय तृतीया हाथों पर लगाएं Arabic Mehndi, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन


Download Android App
Download iOS App




