बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने अब अपने रिलेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला कर लिया है और ताजा खबरों के मुताबिक़ दोनों जल्द शादी करने की तैयारी में लग गए है। बता दें दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है।

करीबी सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गयी है। दोनों के घरवालों के साथ – साथ फैंस भी इस खबर से काफी खुश है। दोनों ने फिल्म फुकरे में एक साथ काम किया था और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी।

ताजा खबर के अनुसार आने वाले अप्रैल महीने की 15 तारीख के आसपास दोनों शादी कर सकते है। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने अपने पेरेंट्स से सलाह करके कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है। इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने कोर्ट मैरिज के बाद ग्रैंड रिसेप्शन देने का प्रोग्राम बनाया है , जिसमे बॉलीवुड जगत की नामी हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही बता दें दोनों की शादी के बाद तीन रिसेप्शन पार्टियां दी जाएंगी। एक पार्टी मुंबई में होगी और दो अन्य रिसेप्शन पार्टियां लखनऊ और ढीली में आयोजित की जाएँगी।

बता दें ऋचा चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है जबकि अली फजल का परिवार लखनऊ में रहता है। शादी के बाद पहला रिसेप्शन लखनऊ में 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुंबई में दोनों ने अपने बॉलीवुड दोस्तों को धमाकेदार पार्टी देने का प्लान बनाया है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अली फजल इन दिनों हॉलीवुड फिल्म Death on the Nile की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं ऋचा इन दिन मैडम चीफ मिनिस्टर की शूटिंग में व्यस्त है।



Download Android App
Download iOS App



